लाइव न्यूज़ :

स्वतंत्रता दिवसः मोदी ने कहा- क्या हमने धरती मां की सेहत के बारे में कभी सोचा है? हम रसायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों का उपयोग कर रहे हैं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 15, 2019 12:58 IST

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से मोदी ने कहा कि रसायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के अधिक उपयोग से धरती नष्ट हो रही है। मोदी ने कहा, ‘‘क्या हमने धरती मां की सेहत के बारे में कभी सोचा है? जिस तरीके से हम रसायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों का उपयोग कर रहे हैं, हम धरती को नष्ट कर रहे हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा, ‘‘हमारा किसानों से आग्रह है...हम आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाने जा रहे हैं।क्या हम अपने खतों में रसायनिक उर्वरकों के उपयोग में 10 से 25 प्रतिशत की कमी ला सकते हैं?’’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पर्यावरण अनुकूल खेती पर जोर दिया। उन्होंने बृहस्पतिवार को मृदा स्वास्थ्य के संरक्षण के लिये किसानों से धीरे-धीरे रसायनिक उर्वरकों के उपयोग को घटाने और अंतत: उसका उपयोग बंद करने आह्वान किया।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से मोदी ने कहा कि रसायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के अधिक उपयोग से धरती नष्ट हो रही है। मोदी ने कहा, ‘‘क्या हमने धरती मां की सेहत के बारे में कभी सोचा है? जिस तरीके से हम रसायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों का उपयोग कर रहे हैं, हम धरती को नष्ट कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारा किसानों से आग्रह है...हम आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाने जा रहे हैं। क्या हम अपने खतों में रसायनिक उर्वरकों के उपयोग में 10 से 25 प्रतिशत की कमी ला सकते हैं?’’ उन्होंने कहा कि अंतत: हमारा लक्ष्य इसके उपयोग को पूरी तरह समाप्त करने पर होना चाहिए। खेती-बाड़ी के लिये काफी हद तक मानसून पर निर्भर भारतीय किसान हर साल 5.5 करोड़ टन यूरिया और फास्फेट तथा पोटाशियत का उपयोग करते हैं।

इसके अलावा फसलों को नुकसान से बचाने के लिये कीटनाशकों का बड़े पैमाने पर उपयोग होता है। मोदी ने यह भी कहा कि सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिये प्रतिबद्ध है। सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को आय समर्थन के लिये 90,000 करोड़ रुपये की घोषणा की है।

इस योजना के तहत 14.5 करोड़ किसानों को सालाना उनके बैंक खातों 6,000 करोड़ रुपये दिये जा रहे हैं। वित्त वर्ष 2019-20 के बजट में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 87,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। उन्होंने किसानों और छोटे कारोबारियों के लिये शुरू की गयी नई पेंशन योजना का भी जिक्र किया। 

टॅग्स :स्वतंत्रता दिवसनरेंद्र मोदीमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया