स्वतंत्रता दिवस: तीन रंगों से सजा पूरा देश, देखें कभी ना ओझल होने वाले मनमोहक नजारे

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: August 14, 2018 11:08 PM2018-08-14T23:08:23+5:302018-08-14T23:08:23+5:30

बुधवार(15 अगस्त) को पूरा देश आजादी 71 वर्षगांठ को उल्लास और उमंग के साथ मनाएगा।

Independence Day: Full country decorating with three colors; | स्वतंत्रता दिवस: तीन रंगों से सजा पूरा देश, देखें कभी ना ओझल होने वाले मनमोहक नजारे

स्वतंत्रता दिवस: तीन रंगों से सजा पूरा देश, देखें कभी ना ओझल होने वाले मनमोहक नजारे

नई दिल्ली, 14 अगस्त:  बुधवार(15 अगस्त) को पूरा देश आजादी 71 वर्षगांठ को उल्लास और उमंग के साथ मनाएगा। सात दशक पहले इसी दिन 15 अगस्त 1947 को भारत को अंग्रेजों से आजादी मिली थी। भारतीय इतिहास का यह सबसे महत्वपूर्ण दिवस है। स्वतंत्रता दिवस का दिन हर भारतीय के लिए सबसे अहम  होता है। ऐसे में आजादी के इस खास दिन के पहले पूरा देश एक दुल्हन की तरह से तीन रंगों में सजा दिया गया है।

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जंगशन को तिरंगे के रंगो में खूबसूरत रोशनी के साथ सजाया गया है।



 वहीं, देश की संसद को नजारा भी आंखों में समाजा बनता है। इसे भी लाइटिंग के साथ जगमगा दिया गया है।

साथ ही मुंबई का छत्रपति शिवाजी ट्रम्यूनल भी तिंरगे के रंगों में सजाया गया है। ये बेहद मनमोहक नजारा है।

गुहाटी में असम सरकार की सरकारी बिल्डिंग को भी एक खूबसूरत नजारे के साथ देशवासियों के लिए सजाया गया है।

वहीं, बात आंध्र प्रदेश की जाए तो यहां का नजारा इतना सुंदर है कि देशवासियों की आंखो से कभी ओझल नहीं हो सकता ।

 तीनों रंगों में कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक देश को तिरंगे में लपेट दिया गया है। इन खूबसूरत नजारों को हर  देशवासी अपनी आंखों में हमेशा के लिए बसाना चाहता है।

Web Title: Independence Day: Full country decorating with three colors;

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे