लाइव न्यूज़ :

स्वतंत्रता दिवसः सीडीएस पर पूर्व सैनिकों,रक्षा विशेषज्ञों ने कहा- सलाम!, वी पी मलिक का ट्वीट, ‘ऐतिहासिक कदम’

By भाषा | Updated: August 15, 2019 17:44 IST

करगिल युद्ध के दौरान 1999 में सेना का नेतृत्व करने वाले पूर्व सेना प्रमुख जनरल (सेवानिवृत्त) वी पी मलिक ने इसे ‘ऐतिहासिक कदम’ करार दिया जो तीनों सेनाओं में बेहतर संयोजन और बहुपक्षीय समन्वय लेकर आएगा। मलिक ने ट्वीट किया, “सीडीएस स्थापना के ऐतिहासिक कदम की घोषणा के लिये शुक्रिया प्रधानमंत्री मोदी।

Open in App
ठळक मुद्देयह कदम हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा को ज्यादा प्रभावी और अधिक किफायती बनाएगा। यह बेहतर संयोजन और बहुपक्षीय समन्वय सुनिश्चित करेगा।पूर्व नौसेनाध्यक्ष और चीफ्स ऑफ स्टाफ कमिटी के पूर्व अध्यक्ष एडमिरल (सेवानिवृत्त) सुनील लांबा ने कहा कि यह महान कदम है जो काफी समय से लंबित था।

पूर्व सैनिकों के साथ ही सामरिक और रक्षा विशेषज्ञों ने भी गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) का पद बनाए जाने की घोषणा का स्वागत किया और कहा कि यह कदम काफी समय से लंबित था और इससे तीनों सेवाओं के ज्यादा एकीकरण को बल मिलेगा।

करगिल युद्ध के दौरान 1999 में सेना का नेतृत्व करने वाले पूर्व सेना प्रमुख जनरल (सेवानिवृत्त) वी पी मलिक ने इसे ‘ऐतिहासिक कदम’ करार दिया जो तीनों सेनाओं में बेहतर संयोजन और बहुपक्षीय समन्वय लेकर आएगा। मलिक ने ट्वीट किया, “सीडीएस स्थापना के ऐतिहासिक कदम की घोषणा के लिये शुक्रिया प्रधानमंत्री मोदी।

यह कदम हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा को ज्यादा प्रभावी और अधिक किफायती बनाएगा। यह बेहतर संयोजन और बहुपक्षीय समन्वय सुनिश्चित करेगा। सलाम!” पूर्व नौसेनाध्यक्ष और चीफ्स ऑफ स्टाफ कमिटी के पूर्व अध्यक्ष एडमिरल (सेवानिवृत्त) सुनील लांबा ने कहा कि यह महान कदम है जो काफी समय से लंबित था।

लांबा ने कहा, “चीफ्स ऑफ स्टाफ के स्थायी अध्यक्ष के लिये जिन चीजों पर काम हो चुका है, अगर वही भूमिका और जिम्मेदारी सीडीएस को दी गईं, (तब) ज्यादा बृहद स्तर पर (रक्षा) बजट के नियोजन और प्रबंधन में एकीकरण हो सकेगा।”

एयर वाइस मार्शल (सेवानिवृत्त) मनमोहन बहादुर ने कहा कि अभी इस बात के लिये इंतजार करना चाहिए कि सरकार सीडीएस के गठन की प्रक्रिया की योजना को कैसे आगे लेकर जाती है। बहादुर ने कहा, “अभी विवरण आना बाकी है क्योंकि इससे ही सीडीएस, तीनों सेनाओं के प्रमुखों और रक्षा सचिव की जिम्मेदारी तय होगी।

अभी यह जानना बाकी है कि क्या वह तीनों सेनाओं का संचालनीय प्रमुख भी होगा या नहीं...। इन अहम जानकारियों का अभी इंतजार है।” मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने भाषण में घोषणा की है कि देश में अब तीनों सेनाओं के प्रमुख के तौर पर एक सीडीएस होगा जिसका प्रस्ताव 1999 में कारगिल युद्ध के बाद से लंबित है। 

टॅग्स :स्वतंत्रता दिवसनरेंद्र मोदीमोदी सरकारइंडियन एयर फोर्सभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं