लाइव न्यूज़ :

खतरे को देखते हुए बंगाल के राज्यपाल धनखड़ को ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा, कहीं जाएंगे उनके साथ 8-10 सुरक्षाकर्मी होंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 17, 2019 20:11 IST

अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आदेश जारी कर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को धनखड़ की सुरक्षा का जिम्मा संभालने का निर्देश दिया है। राज्यपाल को सुरक्षा कवर समूचे देश में दिया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्दे‘जेड’ श्रेणी के तहत पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जब भी कहीं जाएंगे उनके साथ करीब 8-10 सुरक्षा कर्मी होंगे।खुफिया एजेंसियों की खतरे की मूल्यांकन रिपोर्ट के आधार पर राज्यपाल को सीआरपीएफ का सुरक्षा कवर दिया गया है।

केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा दी है। केंद्र सरकार ने राज्यपाल को ‘संभावित खतरे’ के मद्देनजर वीआईपी सुरक्षा कवर दिया है।

अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आदेश जारी कर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को धनखड़ की सुरक्षा का जिम्मा संभालने का निर्देश दिया है। राज्यपाल को सुरक्षा कवर समूचे देश में दिया जाएगा।

‘जेड’ श्रेणी के तहत पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जब भी कहीं जाएंगे उनके साथ करीब 8-10 सुरक्षा कर्मी होंगे। उन्होंने कहा कि अर्द्धसैनिक बल उनकी सुरक्षा का जिम्मा जल्द संभालेंगे। अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों की खतरे की मूल्यांकन रिपोर्ट के आधार पर राज्यपाल को सीआरपीएफ का सुरक्षा कवर दिया गया है।

एजेंसियों ने पाया है कि धनखड़ को पेशेवर सुरक्षा कर्मियों द्वारा सुरक्षा देने की जरूरत है, खासकर, यादवपुर विश्वविद्यालय में घटित घटना के मद्देनजर। दरअसल, केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो के साथ विश्वविद्यालय में धक्का-मुक्की की गई थी और राज्यपाल उन्हें बचाने के लिए गए थे। सीआरपीएफ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत वीआईपी लोगों की सुरक्षा करती है। भाषा नोमान माधव माधव

टॅग्स :मोदी सरकारअमित शाहपश्चिम बंगालममता बनर्जीटीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया