लाइव न्यूज़ :

यूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

By राजेंद्र कुमार | Updated: April 5, 2026 16:50 IST

पार्टी के शीर्ष नेताओं ने अब यह तय किया है कि प्रदेश में स्थापना दिवस के जरिए भाजपा के पदाधिकारी गांव-गांव में घर-घर पहुंच कर प्रधानमंत्री मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियों को लोगों को बताएंगे. 

Open in App

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का स्थापना दिवस 6 अप्रैल को है. वर्ष 1980 में इसी दिन दिल्ली के कोटला मैदान में आयोजित अधिवेशन में भाजपा का गठन हुआ था. पार्टी के लिए यह दिन बेहद अहम है. पार्टी के शीर्ष नेताओं ने अब यह तय किया है कि प्रदेश में स्थापना दिवस के जरिए भाजपा के पदाधिकारी गांव-गांव में घर-घर पहुंच कर प्रधानमंत्री मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियों को लोगों को बताएंगे. 

इस दौरान शहरों में, कस्बों में और गांवों में बड़ी-छोटी गोष्ठियां होंगी, सम्पर्क अभियान चलेगा और वरिष्ठ एवं प्रबुद्ध नागरिकों को सम्मानित किया जाएगा. प्रदेश भर में पार्टी की स्थापना दिवस 6 अप्रैल से सप्ताह भर तक ऐसे आयोजन होंगे. इस कवायद के जरिए भाजपा पूरे प्रदेश में लोगों के बीच पहुंच कर पार्टी के विचारधारा से लोगों को जोड़ने का प्रयास करेगी. इसके साथ ही गैस की किल्लत से परेशान लोगों को पार्टी पदाधिकारी समझाएंगे भी. 

इतने दिन चलेगा संपर्क अभियान पार्टी नेताओं के अनुसार स्थापना दिवस को लेकर पार्टी पदाधिकारियों को भेजे गए निर्देशों में कहा गया है कि 6 और 7 अप्रैल को हर बूथ पर प्राथमिक और सक्रिय सदस्य क्षेत्र के प्रमुख लोगों साथ मिलकर स्थापना दिवस मनाएंगे. महापुरुषों को पुष्पांजलि देने के साथ ही भाजपा की विचारधारा पर चर्चा होगी. इसके बाद 8 और 9 अप्रैल को जिला स्तर पर सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन होगा.  

इसमें तीन वक्ता तीन विषयों पर अपनी बात रखेंगे. जबकि 7 अप्रैल से 12 अप्रैल तक गांव और बस्ती में संपर्क अभियान चलेगा. संपर्क अभियान के तहत  हर विधानसभा क्षेत्र में 50 बड़े गांव और बस्ती का चयन करके वहां सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता कार्यक्रम होंगे. इन कार्यक्रमों में पार्टी  कार्यकर्ताओं और समाज के प्रबुद्ध लोगों का सम्मान किया जाएगा. हर गांव में 25 से 30 लोगों को सम्मानित किया जाएगा. 

इस दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों पर चर्चा होगी. लोगों के सवालों का जवाब भी दिया जाएगा. कहा जा रहा है, यह सब करते हुए भाजपा पदाधिकारी जनता से जुड़ने का प्रयास करेंगे. सपा भी लोगों के जुडने के लिए गांव-गांव में पिछड़े-दलित और अल्पसंख्यक (पीडीए) को एकजुट करने का अभियान चला रही है. सपा के इस अभियान का जवाब अब भाजपा स्थापना दिवस के जरिए देगी. 

भाजपा का प्लान 

भाजपा नेताओं के अनुसार, स्थापना दिवस के जरिए  पार्टी अपनी विचारधारा का विस्तार करने के साथ ही पीएम मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेगी. इसके साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव के पहले सक्रिय करने में भी स्थापना दिवस के कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. 

स्थापना दिवस के कार्यक्रमों के जरिए नए लोगो को भाजपा से जोड़ने का प्रयास भी किया जाएगा. इसके अलावा भाजपा की विचारधारा से दूर रहने वालों को भी मनाने का प्रयास किया जाएगा. हर जिले और गांव में पार्टी के सभी छोड़े बड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता मिलकर स्थापना दिवस के कार्यक्रम में शामिल हों कोई गुटबंदी कहीं ना हो. यह भी देखा जाएगा. 

इसके साथ ही गैस और पेट्रोल की किल्लत को लेकर लोगों की नाराजगी को दूर करने का प्रयास हर जिले, कस्बे और गांव में पार्टी के पदाधिकारी, विधायक और कार्यकर्ता करेंगे. सरकार से लोगों की नाराजगी को दूर करना स्थापना दिवस के कार्यक्रम का प्रमुख एजेंडा है. 

टॅग्स :BJPमोदी सरकारउत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया