लाइव न्यूज़ :

Covid-19: उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में सामने आए 607 नए मामले, राज्य में चल रहा है 6684 सक्रिय मरीजों का इलाज

By सुमित राय | Updated: June 27, 2020 14:48 IST

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के 6684 सक्रिय मरीज हैं, जिनका इलाज चल रहा है, जबकि 14215 लोग इस महामारी से ठीक हो चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले 24 घंटों में यूपी में कोविड-19 के 607 नए सकारात्मक मामले सामने आए हैं। राज्य में 6684 सक्रिय मामले हो गए हैं, जबकि 14215 रोगियों को अब तक छुट्टी दे दी गई है।उत्तर प्रदेश में 649 मरीज इस महामारी के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं।

कोरोना वायरस का संक्रमण उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ता जा रहा है और शनिवार को राज्य में कोविड-19 के 607 नए मामले सामने आए, जिसके बाद सक्रिय मामले बढ़कर 6684 हो गए हैं, जबकि अब तक 14215 मरीजों को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई है।

उत्तर प्रदेश के प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने शनिवार को बताया, "पिछले 24 घंटों में राज्य में कोविड-19 के 607 नए सकारात्मक मामले सामने आए हैं। इसके बाद राज्य में 6684 सक्रिय मामले हो गए हैं, जबकि 14215 रोगियों को अब तक छुट्टी दे दी गई है और 649 मरीजों को इस महामारी के कारण जान गंवानी पड़ी है।"

अपर मुख्य सचिव (गृह व सूचना) अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया, "उत्तर प्रदेस में कोरोना वायरस महामारी में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत बनाने के लिए वर्तमान में प्रतिदिन 20 हजार टेस्टिंग हो रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि इसका अगला लक्ष्य 25 हजार प्रतिदिन रखना चाहिए।"

देशभर में कोरोना की चपेट में 5 लाख से ज्यादा लोग

देशभर में कोरोना वायरस की चपेट में अब तक 5 लाख 8 हजार 953 लोग आ चुके हैं, जिसमें से 15685 लोग इस महामारी के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं। देशभर में 295880 लोग कोविड-19 से ठीक हुए है और एक व्यक्ति देश से बाहर जा चुके हैं। भारत में कोरोना वायरस के 197387 एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश में कोरोनाउत्तर प्रदेशकोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां