लाइव न्यूज़ :

पहली कक्षा में बच्चों के दाखिले की उम्र सभी राज्यों में, सभी शिक्षा बोर्ड में एक ही होनी चाहिएः चव्हाण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 25, 2019 14:07 IST

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र, पंजाब और बिहार सहित कुछ राज्यों में पहली कक्षा में प्रवेश के लिए न्यूनतम उम्र छह साल है वहीं त्रिपुरा सहित कुछ अन्य राज्यों में यह पांच साल है। आयु सीमा के निर्धारण की ‘कट ऑफ’ तारीख भी भी कहीं 31 मार्च, कहीं 30 जून और कहीं 30 सितंबर है।

Open in App
ठळक मुद्देराज्यसभा में राकांपा सदस्य ने पहली कक्षा में दाखिले के लिए आयुसीमा तय करने की मांग की।अगर हम एक राष्ट्र, एक चुनाव की बात कर रहे हैं तो हमें एक देश, एक कट ऑफ तारीख और एक उम्र सीमा पर भी सोचना चाहिए।

राज्यसभा में बृहस्पतिवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की एक सदस्य ने पहली कक्षा में दाखिले के लिए विभिन्न राज्यों और एक ही राज्य के अलग अलग स्कूलों में आयुसीमा में अंतर होने का मुद्दा उठाते हुए सरकार से मांग की कि इसके लिए आयुसीमा निश्चित की जानी चाहिए।

शून्यकाल में यह मुद्दा उठाते हुए राकांपा की वन्दना चव्हाण ने कहा कि विभिन्न राज्यों और विभिन्न शिक्षा बोर्ड में न केवल पहली कक्षा में बच्चों के दाखिले की उम्र अलग अलग है बल्कि आयु सीमा के निर्धारण की ‘कट ऑफ’ तारीख भी अलग अलग है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र, पंजाब और बिहार सहित कुछ राज्यों में पहली कक्षा में प्रवेश के लिए न्यूनतम उम्र छह साल है वहीं त्रिपुरा सहित कुछ अन्य राज्यों में यह पांच साल है। आयु सीमा के निर्धारण की ‘कट ऑफ’ तारीख भी भी कहीं 31 मार्च, कहीं 30 जून और कहीं 30 सितंबर है।

वन्दना ने कहा कि इसका असर बच्चों के करियर संबंधी संभावनाओं पर पड़ता है क्योंकि एनडीए और यूपीएससी में प्रवेश के लिए पहली कक्षा में पांच साल की उम्र में दाखिले को आधार बनाया गया है। ‘‘इसलिए पहली कक्षा में बच्चों के दाखिले की उम्र सभी राज्यों में, सभी शिक्षा बोर्ड में एक ही होनी चाहिए।’’

राकांपा सदस्य ने कहा ‘‘अगर देश में एक राष्ट्र, एक कर व्यवस्था हो सकती है, अगर हम एक राष्ट्र, एक चुनाव की बात कर रहे हैं तो हमें एक देश, एक कट ऑफ तारीख और एक उम्र सीमा पर भी सोचना चाहिए।’’ विभिन्न दलों के सदस्यों ने उनके इस मुद्दे से स्वयं को संबद्ध किया। 

टॅग्स :संसद बजट सत्रशरद पवारमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया