लाइव न्यूज़ :

MP News: दुबई से आया बेटा मां की तेरहवीं में पहुंचा, भोज में शामिल 10 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित

By भाषा | Updated: April 5, 2020 17:19 IST

Open in App
ठळक मुद्देमध्यप्रदेश के मुरैना में दुबई से लौटे कोरोना वायरस से संक्रमित 45 वर्षीय व्यक्ति मां की तेरहवीं में शामिल होने के कारण 10 लोगों के इस वायरस से संक्रमित हो गए।अपनी विदेश यात्रा की जानकारी अधिकारियों को नहीं दी थी।

मध्यप्रदेश, भाषा.  मध्यप्रदेश के मुरैना में दुबई से लौटे कोरोना वायरस से संक्रमित 45 वर्षीय व्यक्ति की दिवंगत मां की तेरहवीं में शामिल होने के कारण 10 लोगों के इस वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद 27,883 लोगों को पृथक वास में रखा गया है। व्यक्ति की पत्नी भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई है। यह मृत्युभोज 20 मार्च को मुरैना में हुआ था और इसमें करीब 1,200 लोग आए थे। दरअसल, यह व्यक्ति अपनी मां की तेरहवीं करने के लिए 17 मार्च को दुबई से अपने घर मुरैना आया था। उसने अपनी विदेश यात्रा की जानकारी अधिकारियों को नहीं दी थी। उसकी विदेश यात्रा का पता चलने पर इस व्यक्ति एवं उसकी पत्नी की 31 मार्च को कोरोना वायरस के संक्रमण संबंधी जांच की गई। दो अप्रैल को आई रिपोर्ट में वे दोनों संक्रमित पाए गए। इसके बाद व्यक्ति के संपर्क में आए 10 अन्य लोगों की जांच रिपोर्ट में उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

मुरैना जिला के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी :सीएमएचओ: आर सी बांदिल ने बताया कि मुरैना में कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये ये लोग दुबई से लौटे व्यक्ति की मां की तेरहवीं पर दिए गये भोज में शामिल हुए थे। उन्होंने कहा कि इस घटना के सामने आने के बाद इससे संबंधित लोगों की जांच के तहत करीब दो दर्जन लोगों को जिला अस्पताल के पृथक वार्ड में भर्ती कर उनके नमूने लिये गये । बांदिल ने बताया, ''इस मृत्युभोज में शामिल हुए लोगों और उनसे जुड़े जिले के 27,883 लोगों को उनके घरों पर ही पृथक वास में रखा गया है।'' उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों से मृत्युभोज में आये लोगों की मेडिकल टीमों द्वारा सतत निगरानी की जा रही है। इसके अलावा प्रसाशन ने इन लोगों के सैकड़ों घरों को संक्रमण मुक्त कराया है।

साथ ही ऐसे लोगों की पहचान भी की जा रही है, जो इनके संपर्क में आये हैं। वहीं, सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट :एसडीएम: आर एस बकना ने बताया, ''मुरैना में कोरोना वायरस का संक्रमण फैलाने का कारण बना यह 45 वर्षीय व्यक्ति दुबई में एक होटल में काम करता है। वह अपनी मां के देहांत पर 17 मार्च को दुबई से मुरैना वापस आया था। इसके बाद उसने 20 मार्च को मुरैना में अपनी मां की तेरहवीं रखी थी, जिसमें करीब 1200 लोग खाना खाने आए थे। यहीं से मुरैना में कोरोना वायरस का संक्रमण फैला है।'' उन्होंने कहा कि अब प्रशासन ने इस संक्रमित व्यक्ति के रिहायशी वार्ड 47 को पूरी तरह से सील कर दिया है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी