बिहार के बांका जिले में महिला ने युवक को बताया भाई, नग्न अवस्था में ग्रामीणों ने पकड़ा, मारपीट की
By एस पी सिन्हा | Published: September 8, 2023 03:57 PM2023-09-08T15:57:03+5:302023-09-08T15:57:03+5:30
स्थानीय लोगों के मुताबिक उस महिला के घर पर पड़ोस के कुछ लोगों ने छापेमारी कर दी। लोग जब घर के अंदर घुसे तो महिला उसी युवक के साथ नग्न हालत में बिस्तर में थी, जिसे वह अपना भाई बता रही थी।
पटना:बिहार में बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ है, जिसमें ग्रामीणों के द्वारा एक युवक को नंगा कर खंभे में बांधकर पीटा गया। वहीं, एक महिला युवक को बचाने का प्रयास करती दिख रही है। दरअसल अमरपुर में रहने वाली एक महिला का पति बाहर काम करता है। तीन दिन पहले उसने अपने घर पर एक युवक को बुला लिया। आस-पास के लोगों को उसने बताया कि वह युवक उसका भाई है। लेकिन तीन दिनों से वह युवक महिला के घर में ही बंद था। कभी बाहर नहीं निकल रहा था। ऐसे में आस-पास के लोगों को शक हुआ।
स्थानीय लोगों के मुताबिक उस महिला के घर पर पड़ोस के कुछ लोगों ने छापेमारी कर दी। लोग जब घर के अंदर घुसे तो महिला उसी युवक के साथ नग्न हालत में बिस्तर में थी, जिसे वह अपना भाई बता रही थी। इसके बाद स्थानीय लोगों की भीड़ वहां जमा हो गई। लोगों ने महिला को तो कपड़े पहनने दिया, लेकिन युवक को नंगा ही पकड़ कर महिला के घर में ही खंभे से बांध दिया और फिर जमकर पिटाई कर दी।
इस वाकये का जो वीडियो वायरल हुआ है। उसमें दिख रहा है कि अपने प्रेमी को बचाने के लिए महिला उसके साथ चिपकी हुई है। फिर भी ग्रामीण युवक को पीट रहे हैं। कुछ देर की पिटाई के बाद लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस वहां पहुंची और महिला के साथ साथ उसके प्रेमी को पकड़ कर थाने ले आई। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने इस संबंध में बताया कि युवक और महिला को पुलिस थाने लाई थी। किसी ने इस संबंध में केस दर्ज नहीं कराया है। पीआर बांड पर दोनों को छोड़ दिया गया है।