सोनिया गांधी की तबीयत में आया सुधार, अस्पताल के अधिकारियों ने दी जानकारी

By भाषा | Published: February 5, 2020 01:16 AM2020-02-05T01:16:33+5:302020-02-05T01:16:33+5:30

सोनिया को जब अस्पताल में भर्ती कराया गया तो उनके साथ उनके पुत्र राहुल गांधी और पुत्री प्रियंका गांधी वाड्रा मौजूद थीं।

Improvement in the health of Sonia Gandhi, hospital officials gave information | सोनिया गांधी की तबीयत में आया सुधार, अस्पताल के अधिकारियों ने दी जानकारी

सोनिया गांधी की तबीयत में आया सुधार, अस्पताल के अधिकारियों ने दी जानकारी

सर गंगाराम अस्पताल में पेट में संक्रमण का इलाज करा रहीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की हालत में सुधार है और वह स्थिर हैं। अस्पताल के अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

सोनिया गांधी को रविवार शाम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी चिकित्सा जांच की गईं, जिसमें पाया गया कि उनके पेट में संक्रमण है। सर गंगाराम अस्पताल के चेयरमैन (प्रबंधन मंडल) डॉक्टर डी एस राणा ने कहा, ''उनकी हालत में सुधार है और वह स्थिर हैं।''

सोनिया को जब अस्पताल में भर्ती कराया गया तो उनके साथ उनके पुत्र राहुल गांधी और पुत्री प्रियंका गांधी वाड्रा मौजूद थीं। सर गंगाराम अस्पताल के अध्यक्ष (प्रबंधन बोर्ड) डॉ. डी एस राणा ने सोमवार को एक मेडिकल बुलेटिन में कहा, ‘‘उन्हें (सोनिया) रविवार शाम सात बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनकी चिकित्सा जांच की गई हैं।

उनके पेट में संक्रमण है और इसी का इलाज चल रहा है।’’ सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष को मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने की संभावना है। कांग्रेस प्रमुख शनिवार को बजट पेश होने के दौरान संसद में उपस्थित नहीं थीं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व केन्द्रीय मंत्री बी जनार्दन पुजारी ने मंगलवार को कुडरोली के भगवान गो कर्ण नाथ मंदिर और उल्लाल की दरगाह पर जाकर पार्टी अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के स्वास्थ्य के लिये विशेष प्रार्थना की। कुछ महीनों से अस्वस्थ्य चल रहे पुजारी ने कुडरोली मंदिर में पत्रकारों से कहा कि कि गांधी परिवार काफी लंबे समय से मंदिर में दर्शन के लिये आता रहा है।

सोनिया गांधी ने 2012 में मंदिर के शताब्दी कार्यक्रमों का शुभारंभ किया था। पुजारी ने कहा कि उन्होंने सोनिया गांधी के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना के साथ भगवान की पूजा अर्चना की। इसके बाद पुजारी गांधी के लिये प्रार्थना करने उल्लाल दरगाह पहुंचे। सोनिया का दिल्ली में पेट में संक्रमण का इलाज चल रहा है।

Web Title: Improvement in the health of Sonia Gandhi, hospital officials gave information

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे