RJD की कार्यकारिणी बैठक में लिए गए अहम फैसले, लालू प्रसाद यादव बने रहेंगे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष

By एस पी सिन्हा | Published: February 10, 2022 05:36 PM2022-02-10T17:36:57+5:302022-02-10T17:38:05+5:30

लालू प्रसाद यादव ने कार्यकारिणी का उद्घाटन किया। इस मौके पर उनके साथ छोटे बेटे और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के अलावा बड़ी बेटी सांसद मीसा भारती और बड़े बेटे विधायक तेज प्रताप यादव भी मौजूद रहे।

Important decisions taken in RJD executive meeting Lalu Prasad Yadav will remain the party's national president | RJD की कार्यकारिणी बैठक में लिए गए अहम फैसले, लालू प्रसाद यादव बने रहेंगे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष

RJD की कार्यकारिणी बैठक में लिए गए अहम फैसले, लालू प्रसाद यादव बने रहेंगे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Highlightsलालू प्रसाद यादव ने कार्यकारिणी का उद्घाटन किया।लालू प्रसाद यादव अभी राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहेंगे।राजद का राष्ट्रीय अधिवेशन इसी साल 11 अक्टूबर को दिल्ली में होगा, जिसमें पार्टी के सांगठनिक विस्तार को नया रूप दिया जा सकता है।

पटना: लालू प्रसाद यादव अभी राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहेंगे। राजद का राष्ट्रीय अधिवेशन इसी साल 11 अक्टूबर को दिल्ली में होगा, जिसमें पार्टी के सांगठनिक विस्तार को नया रूप दिया जा सकता है। लालू यादव की उपस्थिति में शुरू हुई बैठक में अगले सत्र के संगठनात्मक चुनाव के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता उदय नारायण चौधरी को राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी और चितरंजन गगन को सहायक राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया है।

लालू प्रसाद यादव ने कार्यकारिणी का उद्घाटन किया। इस मौके पर उनके साथ छोटे बेटे और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के अलावा बड़ी बेटी सांसद मीसा भारती और बड़े बेटे विधायक तेज प्रताप यादव भी मौजूद रहे।

राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की आज हुई बैठक में कई अहम निर्णय लिए गये। बैठक के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा कि आज के कार्यकारिणी की बैठक में राष्ट्रीय परिषद की बैठक का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। पार्टी ने 12 फरवरी महीने से सदस्यता अभियान चलाने का फैसला लिया है। 20 जून, 2022 तक यह सदस्यता अभियान चलेगा। सदस्यता अभियान पूरे बिहार में चलाया जाएगा। वहीं राज्य कार्यकारिणी का चुनाव 22 सितंबर होगा, जिसके बाद 11 अक्टूबर को दिल्ली में राष्ट्रीय अधिवेशन होगा। 

उन्होंने कहा कि राजद का संगठन पूरे देश में सशक्त है। इस समय हमारी पार्टी का संगठन 25 राज्यों में है। इसे और ज्यादा विस्तार दिया जाएगा। हम उत्तर से दक्षिण तक संगठन को मजबूत करने के लिए संकल्पित हैं। उन्होंने पार्टी के सभी नेताओं के एकजुट होने की बात कही। साथ ही केंद्र और बिहार सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ राजद का संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने देश की समस्याओं को नजरंदाज करने के लिए केंद्र सरकार की जमकर आलोचना की।

Web Title: Important decisions taken in RJD executive meeting Lalu Prasad Yadav will remain the party's national president

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे