लाइव न्यूज़ :

IL&FS Case: मनसे चीफ राज ठाकरे आज प्रवर्तन निदेशालय के सामने होंगे पेश

By भाषा | Updated: August 22, 2019 05:33 IST

ईडी ने राज ठाकरे को कोहिनूर सीटीएनएल इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी में आईएलएंडएफएस द्वारा 450 करोड़ रुपये से अधिक के ऋण और इक्विटी निवेश से संबंधित कथित अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में तलब किया है। 

Open in App

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे आईएलएंडएफएस घोटाला मामले की जांच के संबंध में बृहस्पतिवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश होंगे। मनसे के एक कार्यकर्ता ने पड़ोसी ठाणे में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली और पार्टी ने बुधवार को दावा किया कि उसने यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि वह अपने नेता को मिले ईडी के नोटिस से परेशान था।

राज ठाकरे को मिले ईडी के समन पर उनके चचेरे भाई और शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने एक दिलचस्प प्रतिक्रिया में कहा कि उन्हें किसी ‘‘ठोस परिणाम’’ की उम्मीद नहीं है।

उद्धव ने तल्ख जवाब में कहा, ‘‘मुझे जांच से किसी ठोस नतीजे की उम्मीद नहीं है।’’ ठाणे पुलिस का कहना है कि मनसे कार्यकर्ता प्रवीण चौगुले (27) के घर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्रवीण ने मंगलवार की रात कथित तौर पर आग लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

इससे पूर्व राज ठाकरे ने कहा कि उन्होंने पहले भी सरकारी एजेंसियों और अदालतों से इस तरह के नोटिसों का सामना किया है और उन्होंने इनका सम्मान किया है और वह इस बार ईडी के नोटिस का सम्मान करने जा रहे है।

ईडी ने राज ठाकरे को कोहिनूर सीटीएनएल इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी में आईएलएंडएफएस द्वारा 450 करोड़ रुपये से अधिक के ऋण और इक्विटी निवेश से संबंधित कथित अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में तलब किया है। 

टॅग्स :राज ठाकरेप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAshok Kharat Case: बाहर इंतजार कर रहा था पति और अंदर गर्भवती पत्नी के साथ अनुष्ठान के बहाने दुर्व्यवहार कर रहा था अशोक खरात, धोखेबाज की नई कहानी?

भारतMaharashtra ZP & Panchayat Samiti Results 2026: महायुति को 454 सीटें और एमवीए खाते में 103 सीट, देखिए जिलेवार आंकड़े

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी जैसी सच्ची मराठी पार्टी का अध्यक्ष 'पटेल नहीं बल्कि पाटिल' होना चाहिए?, राज ठाकरे ने राकांपा कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल पर कटाक्ष किया

भारतVIDEO: ठाकरे बंधुओं पर आपत्तिजनक कमेंट करने पर MNS-शिवसेना (UBT) कार्यकर्ताओं ने युवक को बेरहमी से पीटा, नंगा कर डेढ़ किमी तक घुमाया

भारतAjit Pawar Funeral: अमित शाह, नितिन गडकरी और राज ठाकरे बारामती पहुंचे, उमड़े लोग, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों