लाइव न्यूज़ :

आईएफएस अधिकारी पांडे को प्रतिष्ठित ‘एशिया पर्यावरण प्रवर्तन पुरस्कार’ के लिए चुना गया, कथित शिकार के लिए जाने माने गोल्फर ज्योति रंधावा को अरेस्ट किया था

By भाषा | Updated: October 7, 2019 16:49 IST

लखनऊ में मुख्य वन संरक्षक और उत्तर प्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड के सचिव पांडे को शिकारियों के खिलाफ जांच एवं खुफिया जानकारी एकत्र करने के लिए जाना जाता है। पांडे को बैंकॉक में संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन केंद्र में 13 नवंबर को पुरस्कृत किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देचयन समिति ने पर्यावरण संबंधी सीमा पार अपराध से निपटने में आपके उत्कृष्ट कार्य को पहचाना है।केंद्र में अपने कार्यकाल में पांडे ने बाघों का शिकार करने वाले कई गिरोहों का भंडाफोड़ किया था

भारतीय वन सेवा के वरिष्ठ अधिकारी रमेश पांडे को संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के प्रतिष्ठित‘एशिया पर्यावरण प्रवर्तन पुरस्कार’ के लिए चुना गया है। पांडे 1996 बैच के आईएफएस अधिकारी हैं।

लखनऊ में मुख्य वन संरक्षक और उत्तर प्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड के सचिव पांडे को शिकारियों के खिलाफ जांच एवं खुफिया जानकारी एकत्र करने के लिए जाना जाता है। पांडे को बैंकॉक में संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन केंद्र में 13 नवंबर को पुरस्कृत किया जाएगा।

पांडे को पुरस्कार दिए जाने की घोषणा करते हुए उनकी प्रशंसा में कहा गया, ‘‘चयन समिति ने पर्यावरण संबंधी सीमा पार अपराध से निपटने में आपके उत्कृष्ट कार्य को पहचाना है। एशिया पर्यावरण प्रवर्तन पुरस्कार का मकसद पर्यावरण संबंधी सीमा पार अपराध को रोकने में उल्लेखनीय योगदान देने वाले संगठनों और लोगों को सार्वजनिक तौर पर मान्यता देना है।’’

कतर्नियाघाट में शिकार को रोकने में पांडे के काम से प्रभावित होकर केंद्र सरकार ने वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो के गठन के समय उसके अधिकारी के रूप में उनका चयन किया था। केंद्र में अपने कार्यकाल में पांडे ने बाघों का शिकार करने वाले कई गिरोहों का भंडाफोड़ किया था और वन्यजीव तस्करी पर रोक लगाने के लिए हवाईअड्डे पर कड़ी सतर्कता बरती थी।

हाल में दुधवा बाघ अभयारण्य के फील्ड निदेशक के तौर पर पांडे कतर्नियाघाट के संरक्षित क्षेत्र में कथित शिकार के लिए जाने माने गोल्फर ज्योति रंधावा की गिरफ्तारी को लेकर सुर्खियों में थे।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशमोदी सरकारसंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं