लाइव न्यूज़ :

उनके मुंह से आवाज निकलेगी तो हमारी बंदूकों से निकलेंगी गोलियां- सपा विधायक ने सीएम योगी पर निशाना साधा, दिया विवादित बयान

By आजाद खान | Updated: April 4, 2022 09:18 IST

भोजीपुरा विधानसभा के विधायक शहजिल इस्लाम का कहना है कि पहले सदन में हमारी संख्या कम थी इसलिए सीएम योगी अपनी मनमानी करते थे, पर अब ऐसा नहीं होगा।

Open in App
ठळक मुद्देसपा नेता शहजिल इस्लाम का एक बयान आजकल बहुत चर्चा में है। उन्होंने अपने बयान में सीएम योगी पर जमकर निशाना साधा है। सीएम योगी के आवाज निकलने पर गोली चलाने की बात कही है।

लखनऊ: पूर्व मंत्री और नव निर्वाचित समाजवादी पार्टी के बरेली की भोजीपुरा विधानसभा से विधायक शहजिल इस्लाम आजकल बहुत चर्चा में है। दरअसल, शहजिल अपने एक बयान को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं जिसमें उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ को मुंह तोड़ जवाब देने की बात कही गई है। सपा नेता का कहना है कि पहले हमारे विधायक कम थे, इसलिए सदन में सीएम योगी अपनी मनमानी चलाते थे और पार्टी को बुरा भला कहते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा, उनकी पार्टी सदन के अंदर और बाहर दोनों जगह भाजपा का सामना करेगी। सपा नेता ने यह भी कहा कि अगर उनके मुंह से आवाज निकलेगी तो हमारी भी बंदूकों से धुंआ नहीं निकलेगा बल्कि गोलियां निकलेगी।

क्या बोले सपा नेता शहजिल इस्लाम

सपा विधायक शहजिल इस्लाम ने सीएम योगी पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले सदन में हमारे विधायक कम थे तब सीएम योगी बहुत भला-बुरा कहते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि सदन में अब हमारी संख्या उनकी पार्टी के मुकाबले ज्यादा हो गई है। ऐसे में भला-बुरा तो दूर अगर मुंह से वह आवाज भी निकालेंगे को अब गोलियां चलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष के अंदर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अब नेता प्रतिपक्ष हैं। ऐसे में सीएम योगी को सदन में भारी टक्कर देखने को मिलेगी। इस्लाम के मुताबिक, उनकी पार्टी सड़क से लेकर सदन तक सरकार से लड़ाई करेगी। 

कार्यकर्ताओं को दी परेशान नहीं होने की सलाह

नेता शहजिल इस्लाम ने अपने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आप लोगों को घबराने और निराश होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि अब उनकी तानाशाही नहीं चलेगी क्योंकि सदन में एक मजबूत विपक्ष मौजूद है। सपा नेता ने अखिलेश यादव को बब्बर शेर बताते हुए कहा कि हमारे सब प्रत्याशियों को एक-एक लाख वोट मिले हैं जिससे हम मजबूत बने है और अब हम इन्हें अपनी मनमानी नहीं करने देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जरूरत पड़ी तो प्रदर्शन कर सड़क भी जाम करेंगे। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशसमाजवादी पार्टीअखिलेश यादवयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी