लाइव न्यूज़ :

इमरान खान बोले- पीएम मोदी को बता दूं कि अगर हिंदू वोट के लिए पाक पर कोई कार्रवाई की तो यह आखिरी गलती होगी

By भाषा | Updated: February 6, 2020 22:47 IST

सरकारी पाकिस्तान रेडियो की खबर के मुताबिक खान ने कहा, ‘‘20 करोड़ से अधिक पाकिस्तानी और सेना भारत को कड़ा सबक सिखाएगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आपको को यह भ्रम है कि अपने हिंदू मतदाताओं का समर्थन मजबूत करने के लिए पाकिस्तान के खिलाफ कोई भी कार्रवाई कर सकते हैं, तो बता दूं कि यह आखिरी गलती होगी जो आप करोगे।’’

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने गुरुवार को भारत के खिलाफ नये सिरे से बयानबाजी करते हुए कहा कि अगर नयी दिल्ली ने कोई हिमाकत की तो उनके देश की सेना भारत को कड़ा सबक सिखाएगी। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के मीरपुर में ‘‘कश्मीर एकजुटता दिवस’’ के मौके पर रैली को संबोधित करते हुए खान ने भारतीय नेतृत्व को हमले की धमकी देने से बचने को कहा।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने गुरुवार को भारत के खिलाफ नये सिरे से बयानबाजी करते हुए कहा कि अगर नयी दिल्ली ने कोई हिमाकत की तो उनके देश की सेना भारत को कड़ा सबक सिखाएगी। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के मीरपुर में ‘‘कश्मीर एकजुटता दिवस’’ के मौके पर रैली को संबोधित करते हुए खान ने भारतीय नेतृत्व को हमले की धमकी देने से बचने को कहा।

खान ने जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद-370 को निरस्त करने के फैसले का संदर्भ देते हुए कहा, ‘‘नरेंद्र मोदी, जो आपने और भारतीय सेना प्रमुख ने इस देश को लेकर बयान दिया है... यह आप दोनों को मेरा जवाब है।’’

सरकारी पाकिस्तान रेडियो की खबर के मुताबिक खान ने कहा, ‘‘20 करोड़ से अधिक पाकिस्तानी और सेना भारत को कड़ा सबक सिखाएगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आपको को यह भ्रम है कि अपने हिंदू मतदाताओं का समर्थन मजबूत करने के लिए पाकिस्तान के खिलाफ कोई भी कार्रवाई कर सकते हैं, तो बता दूं कि यह आखिरी गलती होगी जो आप करोगे।’’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले महीने नेशनल कैडट कोर (एनसीसी) के कार्यक्रम में कहा था कि पाकिस्तान को धूल चटाने के लिए भारतीय सेना को हफ्ता दस दिन का समय लगेगा और इसी बयान के संदर्भ में खान ने यह बयान दिया।

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘उन्होंने (मोदी) सोचा कि वह कश्मीर मुद्दे को खत्म कर देंगे लेकिन जिस तरह से इस मुद्दे का अंतरराष्ट्रीयकरण हुआ जिस तरह से इस पर चर्चा हो रही है वह पहले कभी नहीं हुई।’’ इस बीच, पाकिस्तान के विदेश विभाग की प्रवक्ता आइशा फारूकी ने गुरुवार को कहा कि कश्मीर पाकिस्तान की विदेश नीति का मुख्य मुद्दा है। 

टॅग्स :इमरान खानपाकिस्तानइंडियामोदी सरकारनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह