विपक्षी दल PM मोदी का राजनीतिक मोर्चे पर सामना नहीं कर सकते तो CAA के बहाने देश को गुमराह कर रहे हैं: BJP नेता राम माधव
By भाषा | Updated: January 3, 2020 14:47 IST2020-01-03T14:47:54+5:302020-01-03T14:47:54+5:30
राम माधव ने कहा, ‘‘वे तथ्यों को जानने की कोशिश भी नहीं करते। वह लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।’’ माधव ने यहां उस्मानिया विश्वविद्यालय में ‘संशोधित नागरिकता कानून पर चर्चा’ के दौरान कहा कि जैसे पहले हम ‘वाटरप्रूफ’ घड़ियां इस्तेमाल करते थे, उसी प्रकार ये दल ज्ञान रोधी हैं।

विपक्षी दल PM मोदी का राजनीतिक मोर्चे पर सामना नहीं कर सकते तो CAA के बहाने देश को गुमराह कर रहे हैं: BJP नेता राम माधव
भाजपा के वरिष्ठ नेता राम माधव ने शुक्रवार को इस बात पर जोर दिया कि संशोधित नागरिकता विधेयक (सीएए) देश के किसी नागरिक के खिलाफ नहीं है और कानून का विरोध कर रहे विपक्षी दलों को इस विषय की पर्याप्त जानकारी नहीं है। माधव ने कहा कि सीएए का विरोध कर रहे दलों को कानून की जानकारी नहीं है।
उन्होंने कहा, ‘‘वे तथ्यों को जानने की कोशिश भी नहीं करते। वह लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।’’ माधव ने यहां उस्मानिया विश्वविद्यालय में ‘संशोधित नागरिकता कानून पर चर्चा’ के दौरान कहा कि जैसे पहले हम ‘वाटरप्रूफ’ घड़ियां इस्तेमाल करते थे, उसी प्रकार ये दल ज्ञान रोधी हैं।
भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि विपक्षी दल या सीएए का विरोध कर रहे लोग सामुदायिक आधार पर देश को बांटने की कोशिश कर रहे हैं, क्योंकि वे राजनीतिक मोर्चे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सामना नहीं कर सकते।