'दिल्ली का नाम बदलकर इंद्रप्रस्थ किया जाएगा तो यहां होगी बारिश', बोलें अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के अध्यक्ष चक्रपाणि महाराज, कहा तब होगी दिल्ली खुशहाल

By आजाद खान | Published: April 29, 2022 03:26 PM2022-04-29T15:26:07+5:302022-04-29T15:39:53+5:30

आपको बता दें कि चक्रपाणि महाराज का यह बयान तब सामने आया है जब दिल्ली के 40 गांवों के नाम बदलने की मुहिम शुरू होने जारी है।

If delhi name changed to Indraprastha then will rain here said All India Hindu Mahasabha president Chakrapani Maharaj told then it will happy | 'दिल्ली का नाम बदलकर इंद्रप्रस्थ किया जाएगा तो यहां होगी बारिश', बोलें अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के अध्यक्ष चक्रपाणि महाराज, कहा तब होगी दिल्ली खुशहाल

'दिल्ली का नाम बदलकर इंद्रप्रस्थ किया जाएगा तो यहां होगी बारिश', बोलें अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के अध्यक्ष चक्रपाणि महाराज, कहा तब होगी दिल्ली खुशहाल

Highlightsचक्रपाणि महाराज ने कहा है कि दिल्ली के नाम बदलने पर यहां बारिश होगी। वे अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के अध्यक्ष है। उन्होंने नाम बदलने पर ही देश की राजधानी में खुशहाली आने की बात कही है।

नई दिल्ली: अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के अध्यक्ष चक्रपाणि महाराज ने दिल्ली के नाम बदलने पर दिल्ली में बारिश होने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि अगर दिल्ली का नाम बदलकर इंद्रप्रस्थ रखा गया तो यहां पर बारिश होगी। चक्रपाणि महाराज ने यह भी दावा किया कि अगर नाम बदला जाएगा तो दिल्ली में खुशहाली भी आएगी। आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के 40 गांवों के नाम बदलने की मुहिम को शुरू कर दिया है। इसी मुहिम के दौरान चक्रपाणि महाराज ने यह बयान दिया है। 

दिल्ली के नाम बदले जाए- चक्रपाणि महाराज

चक्रपाणि महाराज ने दावा किया है कि दिल्ली का नाम पहले इंद्रप्रस्थ हुआ करता था, इसका प्रूफ महाभारत काल में भी मिला है। चक्रपाणि महाराज का मानना है कि जैसा नाम वैसा गुण होता है। दिल्ली का नाम दिल्ली कैसे पड़ा, इस पर भी महाराज ने बोला है। उन्होंने कहा कि तोमर वंश के एक राजा थे और उनके कीले के लोहे का पीलर ढीला तो उन्होंने उस क्षेत्र का ढीला रख दिया था जो आगे चलकर ढीली हो गया था। यही ढीली बाद में दिल्ली का नाम ले लिया था। चक्रपाणि महाराज ने यह भी कहा कि यही कारण है कि दिल्ली ढीली है और यहां जो भी सरकार आती है, वह ढीली होती है। इसलिए  चक्रपाणि महाराज ने दिल्ली की नाम बदलने की बात कही है। 

दिल्ली का नाम बदलकर इंद्रप्रस्थ रखा जाए- चक्रपाणि महाराज

अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के अध्यक्ष ने कहा है कि दिल्ली में खुशहाली नहीं है, इसका कारण इसका नाम है। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली के मौसम का कोई ठीक नहीं है। कभी कितनी गर्मी पड़ती है तो कभी ज्यादा ठंडा गिरता है। यहां बारिश भी अच्छी होती है। महाराज ने यह भी कहा कि अगर दिल्ली की नाम बदल दी जाएगी तो यहां की सब समस्या दूर हो जाएगी क्योंकि जैसा नाम वैसा गुण होता है। 

Web Title: If delhi name changed to Indraprastha then will rain here said All India Hindu Mahasabha president Chakrapani Maharaj told then it will happy

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे