"भाजपा को 2024 में सत्ता मिली तो वो लोगों से वोटिंग का अधिकार छीन लेगी", सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Published: December 31, 2023 08:50 AM2023-12-31T08:50:59+5:302023-12-31T08:54:13+5:30

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर बेहद तीखा हमला करते हुए कहा कि यदि वो साल 2024 के आम चुनाव में फिर से सत्ता पाती है तो लोगों से वोट देने का अधिकार भी छीन लेगी।

"If BJP comes to power in 2024, it will take away voting rights from people", said SP chief Akhilesh Yadav | "भाजपा को 2024 में सत्ता मिली तो वो लोगों से वोटिंग का अधिकार छीन लेगी", सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा

फाइल फोटो

Highlightsसपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर किया बेहद तीखा हमलाअखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा 2024 में सत्ता में आएगी तो लोगों से वोट देने का अधिकार छीन लेगीउन्होंने कहा कि 2024 का चुनाव संविधान की रक्षा के लिए है

लखनऊ/एटा: उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ी विपक्षी दल की भूमिका निभाने वाली समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीते शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के शासन शैली पर बेहद गंभीर आघात करते हुए दावा किया कि यह साल 2024 के आम चुनाव में भाजपा को एक फिर सत्ता की कमान मिलती है तो वह लोगों से वोट देने का अधिकार भी छीन लेगी।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि विपक्ष के लिए 2024 का लोकसभा चुनाव केवल सरकार बनाने के नहीं है बल्कि हमारे लिए तो वह चुनाव संविधान की रक्षा के लिए है।

उन्होंने कहा, "भाजपा ने इस देश में नई संसद बनाई और सवालों के जवाब देने से बचने के लिए ज्यादा से ज्यादा विपक्षी सांसदों को निलंबित कर दिया। दरअसल वे नहीं चाहते कि संसद चले। अब तो लोगों को सतर्क रहना चाहिए कि अगर भाजपा 2024 में सत्ता में आती है तो वह लोगों से वोट देने का भी अधिकार छीन लेगी। इसलिए 2024 का चुनाव संविधान की रक्षा के लिए है।''

अखिलेश यादव की सरकार के खिलाफ यह टिप्पणी लोकसभा और राज्यसभा के कुल 146 सांसदों के संसद के शीतकालीन सत्र से निलंबित के परिपेक्ष्य में थी, जो संसद में हुई घुसपैठ के बारे में केंद्रीय मंत्री अमित शाह से बयान की मांग कर रहे थे।

संसद में घुसपैठ की घटना बीते 13 दिसंबर को उस वक्त हुई, जिस दिन 2001 को आतंकियों ने संसद पर हमला किया था। 13 दिसंबर को सागर शर्मा और मनोरंजन डी नाम के दो आरोपी शून्यकाल के दौरान दर्शक दीर्घा से लोकसभा कक्ष में कूद गए थे और सांसदों को भयभीत करने के लिए पीली गैस छोड़ी थी। हालांकि समय रहते हुए सांसदों और सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया था।

मालूम हो कि जैसे-जैसे 2024 का लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहा है, भारत में राजनीतिक घटनाक्रम बेहद तेजी से बदल रहे हैं। विपक्षी दलों का उभरता हुआ इंजिया गठबंधन भाजपा की अगुवाई वाले सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को लगातार चुनौती दे रहा है।

Web Title: "If BJP comes to power in 2024, it will take away voting rights from people", said SP chief Akhilesh Yadav

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे