लाइव न्यूज़ :

'अगर अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचारी है तो फिर दुनिया में कोई भी ईमानदार नहीं', सीबीआई के सामने पेशी से पहले बोले दिल्ली के सीएम, गिरफ्तारी की जताई आशंका

By विनीत कुमार | Updated: April 16, 2023 09:43 IST

अरविंद केजरीवाल ने सीबीआई के सामने पेशी से पहले बयान जारी कर भाजपा पर हमला किया। केजरीवाल ने कहा कि अगर वह भ्रष्टाचारी हैं तो इस दुनिया में ऐसा कोई नहीं होगा जो ईमानदार हो।

Open in App
ठळक मुद्देअरविंद केजरीवाल को आज सीबीआई के सामने शराब घोटाला मामले में पूछताछ के लिए पेश होना है।केजरीवाल ने कहा कि वह निश्चित तौर सीबीआई के सामने पूछताछ के लिए आज पेश होंगे।यह लोग बहुत ताकतवर हैं, किसी को भी जेल भेज सकते हैं चाहे जुर्म किया हो या नहीं: केजरीवाल

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कथित 'शराब घोटाला' मामले रविवार को सीबीआई के सामने पेशी से पहले एक वीडियो जारी कर आशंका जताई कि उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है। साथ ही उन्होंने ये भी दावा किया 'अगर अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचारी है तो दुनिया में ऐसा कोई भी नहीं है जो ईमानदार हो।' केजरीवाल ने कहा कि वे निश्चित तौर सीबीआई के सामने पूछताछ के लिए आज पेश होंगे।

'अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचारी है तो फिर कोई ईमानदार नहीं'

दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने जारी वीडियो बयान में कहा, 'आप (भाजपा) कहते हैं कि मैं भ्रष्टाचारी हूं। मैं आयकर विभाग में एक कमिश्नर था। मैं अगर चाहता तो करोड़ो रुपये कमा सकता था। अगर अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचारी है तो इस दुनिया में ऐसा कोई नहीं होगा जो ईमानदार हो।'

केजरीवाल ने इसी वीडियो में कहा, 'इन्होंने आज मुझे सीबीआई बुलाया है, थोड़ी देर में मैं निकलूंगा, जब कुछ गलत किया नहीं तो छिपाना क्या? यह लोग बहुत ताकतवर हैं किसी को भी जेल भेज सकते हैं चाहे किसी ने कोई जुर्म किया हो या नहीं।'

सीबीआई द्वारा गिरफ्तारी की केजरीवाल ने जताई आशंका

दिल्ली के सीएम ने कहा, 'कल से इनके (भाजपा) सारे नेता चिल्लाकर कह रहे हैं केजरीवाल को गिरफ्तार करेंगे। शायद भाजपा ने सीबीआई को आदेश भी दे दिया है कि केजरीवाल को गिरफ्तार करना है। अब भाजपा ने आदेश दिया है तो सीबीआई की क्या मजाल है।

जांच एजेंसी द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक सीबीआई ने केजरीवाल को दिन में 11 बजे अपने कार्यालय बुलाया है। केंद्रीय एजेंसी ने इस मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को पिछले महीने गिरफ्तार किया था। ‘आप’ ने इस मामले को अपने नेताओं के खिलाफ साजिश बताया है। सीबीआई अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने केजरीवाल को रविवार को पेश होने को कहा है क्योंकि इस दिन क्षेत्र में कार्यालय बंद रहते हैं। 

टॅग्स :अरविंद केजरीवालसीबीआईआम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत