लाइव न्यूज़ :

पुलवामा में सेना के काफिले पर आईईडी से हमला, नौ जवान और दो नागरिक घायल

By भाषा | Updated: June 18, 2019 03:53 IST

श्रीनगर से रक्षा प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया कि गश्ती दल पर हमले का ‘‘असफल प्रयास’’ हुआ और कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं और सभी जवान सुरक्षित हैं। यह जगह, 14 फरवरी को हुये हमले वाली जगह से 27 किलोमीटर की दूरी पर है। 

Open in App

जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में सोमवार को आतंकवादियों ने सेना के एक गश्ती काफिले को निशाना बनाते हुये एब वाहन से बंधे आईईडी में विस्फोट कर दिया, जिसमें नौ जवान और दो नागरिक घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया दक्षिण कश्मीर के इस जिले में अरिहाल-लस्सीपोरा सड़क पर आतंकवादियों ने ईदगाह अरिहाल के पास 44 राष्ट्रीय रायफल्स के कई वाहनों वाले गश्ती दल को निशाना बनाया। इस हमले में बख्तरबंद वाहन में बैठे जवान घायल हो गए ।

अधिकारियों ने बताया कि हमला होते ही सेना के जवान तुरंत हरकत में आ गये और इलाके को घेर लिया और किसी दूसरे हमले को टालने के लिए हवा में गोलियां चलाईं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और सभी घायलों की हालत स्थिर बनी हुई है।

श्रीनगर से रक्षा प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया कि गश्ती दल पर हमले का ‘‘असफल प्रयास’’ हुआ और कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं और सभी जवान सुरक्षित हैं। यह जगह, 14 फरवरी को हुये हमले वाली जगह से 27 किलोमीटर की दूरी पर है। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी