लाइव न्यूज़ :

कश्मीर के IAS टॉपर शाह फैसल ने अपने इस्तीफे के लिए मोदी सरकार को बताया जिम्मेवार, राजनीति में उतरने का किया एलान

By विकास कुमार | Updated: January 9, 2019 19:55 IST

शाह फैसल के इस फैसले के बाद उमर अब्दुल्लाह ने ट्वीट कर स्वागत किया है. फैसल के राजनीति में आने की अटकलें भी तेज हो गईं हैं.

Open in App

कश्मीर से आने वाले आईएस ऑफिसर शाह फैसल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने इसका जिम्मेवार केंद्र सरकार को ठहराया है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ''कश्मीर में जारी हत्याओं और केंद्र सरकार की तरफ से किसी भी विश्वसनीय राजनीतिक पहल के अभाव में मैंने आईएएस पद से इस्तीफ़ा देने का फैसला किया है. कश्मीरियों की ज़िंदगी मायने रखती है.''

 

शाह फैसल के इस फैसले की उमर अब्दुल्लाह ने ट्वीट कर स्वागत किया है. फैसल के राजनीति में आने की अटकलें भी तेज हो गईं हैं. 

 

हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर बुरहान वानी के मरने के बाद उन्होंने फेसबुक पर विवादास्पद पोस्ट किया था. उन्होंने कश्मीर के हालात पर चिंता व्यक्त की थी. उस समय शाह फैसल श्रीनगर में शिक्षा विभाग के प्रमुख थे.

शाह फैसल की कश्मीर को लेकर बयान आते रहे हैं. उन्होंने मीडिया को भी इस मुद्दे पर कई बार निशाने पे लिया है. बुरहान वानी के साथ उनकी तस्वीरें मीडिया में खूब दिखाई गई थी, जिसकी उन्होंने आलोचना की थी.

शाह फैसल कश्मीर के ऐसे पहले युवा थे जो सिविल सर्विस की परीक्षा में पूरे देश में पहला स्थान हासिल किया था. 

टॅग्स :मोदी सरकारउमर अब्दुल्ला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया