लाइव न्यूज़ :

बुरे फंसे आईएएस अधिकारी कन्नन गोपीनाथन, ड्यूटी पर वापस नहीं लौटने पर FIR, अनुच्छेद-370 निरस्त होने पर दिया था इस्तीफा

By भाषा | Updated: April 24, 2020 21:08 IST

इस्तीफा देने वाले आईएएस अधिकारी कन्नन गोपीनाथन को सरकार ने कोरोना महामारी के मद्देनजर तुरंत ड्यूटी में शामिल होने को कहा है, लेकिन गोपीनाथन ने सरकार के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है और कहा है कि वह काम फिर से शुरू नहीं करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देदमन पुलिस थाने में 21 अप्रैल को गोपीनाथन के खिलाफ महामारी रोग अधिनियम और आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस निरीक्षक लीलाधर मकवाना ने कहा कि सरकारी आदेश की अवहेलना के कारण गोपीनाथन आईपीसी की धारा 188 का भी सामना कर रहे हैं।

दमनः कोरोना वायरस महामारी के बीच सरकार के निर्देशों के बावजूद ड्यूटी पर नहीं लौटने वाले भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी कन्नन गोपीनाथन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

गोपीनाथन ने पिछले वर्ष अगस्त में केंद्र शासित प्रदेशों दमन एवं दीव और दादरा एवं नगर हवेली के ऊर्जा विभाग के सचिव पद से इस्तीफा दे दिया था। पुलिस ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेशों दमन एवं दीव और दादरा एवं नगर हवेली की सीमा अंतर्गत आने वाले मोती दमन पुलिस थाने में 21 अप्रैल को गोपीनाथन के खिलाफ महामारी रोग अधिनियम और आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस निरीक्षक लीलाधर मकवाना ने कहा कि सरकारी आदेश की अवहेलना के कारण गोपीनाथन आईपीसी की धारा 188 का भी सामना कर रहे हैं। केरल से आने वाले गोपीनाथन ने जम्मू-कश्मीर में धारा 370 के कई प्रावधानों को निरस्त किए जान के बाद लोगों की अभिव्यक्ति की आजादी का हनन करने का आरोप लगाते हुए सेवा से इस्तीफा दे दिया था।

पुलिस अधिकारी ने कहा, '' कार्मिक विभाग के अधीक्षक एचएच कांबले की शिकायत के आधार पर कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर ड्यूटी पर नहीं लौटने के चलते गोपीनाथन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।'' केंद्र शासित प्रशासन ने नौ अप्रैल को गोपीनाथन को पत्र लिखकर ड्यूटी पर वापस लौटने को कहा था क्योंकि उनका इस्तीफा अब तक स्वीकार नहीं किया गया है।

वहीं, गोपीनाथन ने ड्यूटी पर लौटने से इंकार करते हुए इसे प्रताड़ित करना करार दिया था। गोपीनाथन ने जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा वापस लिए जाने के विरोध में पिछले साल 21 अगस्त को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उस दौरान वह केंद्र शासित प्रदेशों दमन एवं दीव और दादरा एवं नगर हवेली के ऊर्जा विभाग के सचिव के तौर पर तैनात थे। 

टॅग्स :दमन और दीवकोरोना वायरसगुजरातगृह मंत्रालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया