लाइव न्यूज़ :

भारतीय वायुसेना की लड़ाकू पायलट जुबिक्शा ठाकुर लड़कियों में भर रहीं कुछ कर गुजरने का जोश

By भाषा | Updated: July 18, 2019 23:43 IST

उधमपुर जिले के बिल्लन बॉलियान की रहने वाली ठाकुर इस साल लड़ाकू पायलट के तौर पर वायुसेना में शामिल हुई हैं। देश में ऐसा करने वाली कुछ ही महिलाएं हैं। ठाकुर के प्रेरक भाषण जीवन में कुछ करने के लिए राज्य के युवाओं, खासकर लड़कियों को प्रेरित कर रहे हैं। इन भाषण कार्यक्रमों का आयोजन राष्ट्रीय राइफल्स की भदरवाह इकाई कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देउधमपुर जिले के बिल्लन बॉलियान की रहने वाली ठाकुर इस साल लड़ाकू पायलट के तौर पर वायुसेना में शामिल हुई हैं। ठाकुर के प्रेरक भाषण जीवन में कुछ करने के लिए राज्य के युवाओं, खासकर लड़कियों को प्रेरित कर रहे हैं।

जम्मू कश्मीर के गुमनाम गांव की रहने वाली भारतीय वायुसेना की 24 साल की लड़ाकू पायलट जुबिक्शा ठाकुर राज्य के युवक-युवतियों के लिए प्रेरणा बनी है । प्रेरक भाषणों की श्रृंखला में, ठाकुर ने बृहस्पतिवार को छात्रों से कहा कि सेना की ओर से आयोजित ‘संगम यूथ फेस्टिवल’ में भाग लेने के लिए भदरवाह आने के फैसले ने उनके जीवन को हमेशा के लिए बदल दिया, क्योंकि उन्होंने उसी वक्त सशस्त्र बलों में शामिल होने का फैसला किया।

उधमपुर जिले के बिल्लन बॉलियान की रहने वाली ठाकुर इस साल लड़ाकू पायलट के तौर पर वायुसेना में शामिल हुई हैं। देश में ऐसा करने वाली कुछ ही महिलाएं हैं। ठाकुर के प्रेरक भाषण जीवन में कुछ करने के लिए राज्य के युवाओं, खासकर लड़कियों को प्रेरित कर रहे हैं। इन भाषण कार्यक्रमों का आयोजन राष्ट्रीय राइफल्स की भदरवाह इकाई कर रही है।

ठाकुर ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ मैंने फैसला किया कि मुझे इसमें जाना है। मैं चाहूंगी कि हर युवक-युवती लड़ाकू पायलट बनने का बड़ा सपना देखे।’’ केंद्रीय विद्यालय और पीजी कॉलेज भदरवाह के विद्यार्थियों को अपने संदेश में ठाकुर ने कहा, ‘‘आपको अपने सपने अभी पूरे नहीं होने वाले लग सकते हैं, लेकिन आपको उनका पीछा करना चाहिए और इतनी मेहनत करनी चाहिए ताकि वे साकार हो जाएं।’’

ठाकुर के अलावा, 4 राष्ट्रीय राइल्स के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल डीडी पांडे ने भी छात्रों के साथ अपने अनुभवों को साझा किया।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरइंडियन एयर फोर्स
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव