लाइव न्यूज़ :

भारतीय वायुसेना में शामिल हुआ पहला राफेल लड़ाकू विमान, नए एयर चीफ के नाम पर रखा गया है टेल नंबर

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: September 20, 2019 21:16 IST

एयर मार्शल वीआर चौधरी की अगुवाई वाले भारतीय वायुसेना के अधिकारियों के दल ने फ्रांस में पहला राफेल विमान प्राप्त किया। वायुसेना के सूत्रों के मुताबिक अधिकारियों ने करीब घंटेभर तक राफेल को उड़ाकर उसका परीक्षण भी किया।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय वायुसेना को पहला राफेल विमान स्वीकृति मोड में मिला है। पहले राफेल का टेल नंबर नए एयर चीफ राकेश कुमार सिंह भदौरिया के नाम पर रखा गया है।

भारतीय वायुसेना को पहला राफेल विमान मिल गया है। वायुसेना ने फ्रांस स्थित दासॉ एविएशन मैन्युफेक्चरिंग फेसिलिटी में राफेल विमान प्राप्त किया। हालांकि, अभी यह 'एक्सेप्टेंस मोड' यानी स्वीकृति मोड में भारतीय वायुसेना को सौंपा गया है। वायुसेना को मिले पहले राफेल विमान का टेल नंबर RB-01 है। बता दें कि इस राफेल का टेल नंबर एयर मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया के नाम पर रखा गया है। राकेश कुमार सिंह भदौरिया को वायुसेना का नया प्रमुख बनाया गया है जो एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ की जगह लेंगे। 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, एयर मार्शल वीआर चौधरी की अगुवाई वाले भारतीय वायुसेना के अधिकारियों के दल ने फ्रांस में पहला राफेल विमान एक्सेप्टेंस मोड में प्राप्त किया। वायुसेना के सूत्रों के मुताबिक अधिकारियों ने करीब घंटेभर तक राफेल को उड़ाकर उसका परीक्षण भी किया।

भारत ने फ्रांस के साथ 60 हजार करोड़ रुपये के राफेल समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। पहला राफेल विमान भारत को 'एक्सेपटेंस मोड' जरूर मिला है लेकिन सूत्रों की मानें तो अभी सात महीने फ्रांस में इसे परीक्षण के दौर से और गुजरना है।

कहा जा रहा कि देश के सबसे बड़े रक्षा समझौते को आखिरी रूप देने के लिए राकेश कुमार सिंह भदौरिया का अहम योगदान है। आधकारिक रूप से राफेल आठ अक्टूबर को भारतीय वायुसेना में उस वक्त शामिल होगा जब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह फ्रांस की यात्रा पर होंगे लेकिन भारत में ये लड़ाकू जहाज मई 2020 में पहुंचने शुरू होंगे। उसके लिए भारतीय पायलटों और जवानों को प्रशिक्षण का दौर पूरा करना होगा।

टॅग्स :राफेल सौदाइंडियाइंडियन एयर फोर्सफ़्रांसराजनाथ सिंहमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित