अंबाला में भारतीय वायुसेना का जगुआर पक्षी से टकराया, पायलट ने करवाई इमरजेंसी लैंडिंग 

By रामदीप मिश्रा | Published: June 27, 2019 09:59 AM2019-06-27T09:59:40+5:302019-06-27T09:59:40+5:30

हरियाणाः वायुसेना के जगुआर विमान ने अंबाला एयरफोर्स स्टेशन से उड़ान भरी थी। उड़ान भरते ही विमान पक्षी से टकरा गया और एक इंजन फेल हो गया। इसके बाद उसकी अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर ही इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

IAF Jaguar pilot done emergency landing safely after hit by a bird at Ambala air base | अंबाला में भारतीय वायुसेना का जगुआर पक्षी से टकराया, पायलट ने करवाई इमरजेंसी लैंडिंग 

Photo: ANI

हरियाणा में गुरुवार सुबह भारतीय वायुसेना के जगुआर विमान की आपातकालीन लैंडिंग हुई है। दरसअल, जगुआर लड़ाकू विमान से एक पक्षी से टकरा गया, जिसके बाद एक इंजन फेल हो गया। पायलट ने तत्परता दिखाते हुए विमान के ईंधन टैंक गिरा दिया। इसके बाद सुरक्षित विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई। 

मिली जानकारी के अनुसार, वायुसेना के जगुआर विमान ने अंबाला एयरफोर्स स्टेशन से उड़ान भरी थी। उड़ान भरते ही विमान पक्षी से टकरा गया और एक इंजन फेल हो गया। इसके बाद उसकी अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर ही इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। वहीं, लड़ाकू विमानों द्वारा छोड़े गए छोटे अभ्यास बम भी बरामद कर लिए गए हैं। वहीं, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। 



बीते साल गुजरात के जामनगर से रूटीन उड़ान भरने के बाद एक जगुआर फाइटर प्लेन कच्छ के आसपास क्रैश हो गया था। यह हादसा कच्छ के मुंद्रा के पास बरेजा गांव के नजदीक हुआ था। इस हादसे में पाइलट, कोमोडर संजय चौहान शहीद हो गए थे। विमान का मलबा कई किलोमीटर इलाके में फैल गया था।

आपको बता दें कि भारत ने 80 के दशक में दो स्कावड्रन जगुआर बिट्रेन से खरीदे गए थे। जबकि, डबल इंजन वाले इस लड़ाकू जगुआर विमान को कुछ समय पहले अपग्रेड किया गया था। यह एयरक्राफ्ट दुश्मन के इलाके में घुसकर अंदर तक मार करने में सक्षम है।

Web Title: IAF Jaguar pilot done emergency landing safely after hit by a bird at Ambala air base

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे