लाइव न्यूज़ :

भारत दौरे पर आए गोटबाया राजपक्षे ने कहा- भारत-श्रीलंका के संबंधों को अत्यधिक ऊंचाईयों पर ले जाना चाहता हूं

By भाषा | Updated: November 29, 2019 13:18 IST

गोटबाया ने यह भी कहा कि सुरक्षा से संबंधित मुद्दों पर और दोनों देशों की जनता के कल्याण की खातिर भारत और श्रीलंका को मिलकर काम करने की जरूरत है।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों ने बताया कि इस दौरान विदेश मंत्री और श्रीलंका के राष्ट्रपति के बीच द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा हुई। गोटबाया तीन दिवसीय दौरे पर गुरुवार को भारत पहुंचे। राष्ट्रपति बनने के बाद यह उनका पहला विदेश दौरा है।

भारत दौरे पर आए श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने शुक्रवार को कहा कि वह भारत के साथ अपने देश के संबंधों को “अत्यधिक ऊंचाइयों” पर ले जाना चाहते हैं।

गोटबाया ने यह भी कहा कि सुरक्षा से संबंधित मुद्दों पर और दोनों देशों की जनता के कल्याण की खातिर भारत और श्रीलंका को मिलकर काम करने की जरूरत है।

राष्ट्रपति भवन में रस्मी स्वागत के बाद गोटबाया ने यहां संवाददाताओं से यह बात कही। इससे पहले आज सुबह राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में गोटबाया का परंपरागत रूप से स्वागत किया गया।

इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद थे। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी श्रीलंका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति से शुक्रवार को मुलाकात की।

अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान विदेश मंत्री और श्रीलंका के राष्ट्रपति के बीच द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा हुई।

गोटबाया तीन दिवसीय दौरे पर गुरुवार को भारत पहुंचे। राष्ट्रपति बनने के बाद यह उनका पहला विदेश दौरा है।

टॅग्स :इंडियाश्रीलंकामोदी सरकाररामनाथ कोविंद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह