लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेशः स्वतंत्रदेव से मुलाकात के बाद बदले  BJP के वरिष्ठ नेता बाबूलाल गौर के सुर

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 27, 2019 19:49 IST

दिग्विजय सिंह के बाद अजय सिंह और फिर उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी के उनके निवास पर मुलाकात के बाद भाजपा में चिंता होने लगी थी. पहले भाजपा इसे हल्के में ले रही थी, मगर बाद में लगातार कांग्रेस नेताओं के गौर के निवास पर पहुंचने के बाद भाजपा नेताओं में चिंता बढ़ी और लोकसभा चुनाव के लिए प्रभारी बनाए गए स्वतंत्रदेव सिंह गौर के निवास पर पहुंचे. 

Open in App

मध्यप्रदेश में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर के सुर अब बदले-बदले नजर आने लगे हैं. पार्टी नेताओं को बयानों से घेरने वाले गौर अब यह कह रहे हैं कि पार्टी से उन्हें शिकायत नहीं है. मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर की दिग्विजय सिंह से हुई मुलाकात के बाद कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने की खबरें तेज हो चली थी. 

दिग्विजय सिंह के बाद अजय सिंह और फिर उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी के उनके निवास पर मुलाकात के बाद भाजपा में चिंता होने लगी थी. पहले भाजपा इसे हल्के में ले रही थी, मगर बाद में लगातार कांग्रेस नेताओं के गौर के निवास पर पहुंचने के बाद भाजपा नेताओं में चिंता बढ़ी और लोकसभा चुनाव के लिए प्रभारी बनाए गए स्वतंत्रदेव सिंह गौर के निवास पर पहुंचे. 

यहां उन्होंने गौर से चर्चा की और बाद में मीडिया से कहा कि गौर के टिकट पर संसदीय बोर्ड में विचार होगा. इसके बाद गौर ने भी अब भाजपा नेताओं के खिलाफ बयानबाजी से फिलहाल दूरी बना ली है. गौर ने रविवार बयान दिया कि उनकी पार्टी से कोई नाराजगी नहीं है. गौर ने स्पष्ट किया कि वे कांग्रेस के टिकट पर चुनाव नहीं लड़ रहे हैं.

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों बाबूलाल गौर से दिग्विजय सिंह ने मुलाकात की थी और उन्हें कांग्रेस के टिकट पर भोपाल से चुनाव लड़ने का आफर दिया था. प्रदेश में कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद दिग्विजय सिंह पिछले दिनों गौर के घर लंच पर गए थे. 

इसके बाद पिछले दिनों कांग्रेस नेता और कमलनाथ कैबिनेट के मंत्री जीतू पटवारी ने भी गौर से मुलाकात की थी. इसके बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने हंसी-मजाक में कहा कि अभी तो देख रहे हैं कौन सी लड़की अच्छी है, उससे शादी करेंगे. बाबूलाल गौर ने ही यह खुलासा किया था कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने उन्हें भोपाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का आफर दिया है.

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां