लाइव न्यूज़ :

मैं राहुल बाबा को चैलेंज देता हूं कि CAA में किसी की भी नागरिकता लेने का प्रावधान है, तो दिखाइएः शाह

By भाषा | Updated: December 27, 2019 18:51 IST

मैं राहुल बाबा को चुनौती देता हूं कि मुझे बताएं कि क्या कानून में किसी की नागरिकता लेने से संबंधित कोई एक भी लाइन है। सीएए को लेकर गुमराह न करें, लोगों को न बांटें।’’ शाह ने कहा कि वह अल्पसंख्यकों, खासकर मुसलमानों से कहना चाहते हैं कि वे सीएए को पढ़ें जो अब सरकार की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस कर रही लोगों को गुमराह, सीएए में नागरिकता छीनने का कोई प्रावधान नहीं: शाह।उन्होंने कहा, ‘‘कानून का अध्ययन करिए। किसी की नागरिकता नहीं जाएगी।’’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को यहां विपक्षी कांग्रेस पर हमला बोला और आरोप लगाया कि वह संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) को लेकर लोगों को गुमराह कर रही है।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेस एंड कंपनी अफवाह फैला रही है कि CAA से अल्पसंख्यकों की नागरिकता जाने वाली है। मैं राहुल बाबा को चैलेंज देता हूं कि इस एक्ट में एक भी जगह किसी की भी नागरिकता लेने का प्रावधान है, तो दिखाइए।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कानून में नागरिकता छीनने का कोई प्रावधान नहीं है। शाह ने यहां राज्य की मौजूदा भाजपा सरकार की दूसरी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में ऐतिहासिक रिज मैदान में आयोजित कार्यक्रम में कहा, ‘‘कांग्रेस एंड कंपनी अफवाह फैला रही है कि मुसलमानों की नागरिकता जा सकती है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं राहुल बाबा को चुनौती देता हूं कि मुझे बताएं कि क्या कानून में किसी की नागरिकता लेने से संबंधित कोई एक भी लाइन है। सीएए को लेकर गुमराह न करें, लोगों को न बांटें।’’ शाह ने कहा कि वह अल्पसंख्यकों, खासकर मुसलमानों से कहना चाहते हैं कि वे सीएए को पढ़ें जो अब सरकार की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

उन्होंने कहा, ‘‘कानून का अध्ययन करिए। किसी की नागरिकता नहीं जाएगी।’’ गृह मंत्री ने कहा कि सीएए पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में धार्मिक प्रताड़ना के शिकार अल्पसंख्यकों को नागरिकता उपलब्ध कराएगा।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अल्पसंख्यकों के धार्मिक और अन्य अधिकारों की रक्षा करने से जुड़े नेहरू-लियाकत समझौते को क्रियान्वित करने में विफल रहा। इसकी वजह से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार को संसद में कानून लाना पड़ा। शाह ने शिमला में 13,500 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली परियोजनाओं के शिलान्यास समारोह में भी हिस्सा लिया। 

टॅग्स :नागरिकता संशोधन कानूनकैब प्रोटेस्टअमित शाहराहुल गांधीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)हिमाचल प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां