लाइव न्यूज़ :

हर विकास कार्य का दे सकती हूं हिसाब: स्मृति ईरानी

By भाषा | Updated: October 27, 2021 17:27 IST

Open in App

रायबरेली (उप्र), 27 अक्टूबर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार को रायबरेली से कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि सोनिया के विपरीत वह अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में किए गए सभी विकास कार्यों का हिसाब दे सकती हैं।

अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र अमेठी में पड़ने वाले रायबरेली जिले के सलोन क्षेत्र स्थित ममुनी गांव में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा सांसद ने कहा, "जिले में दो सांसद हैं। आप गर्व के साथ कह सकते हैं कि हमारी भाजपा सांसद हमारी दीदी आपके बीच आकर यहां किए गए सभी विकास कार्यों का हिसाब दे सकती हैं।"

स्मृति ने किसी का नाम लिए बगैर कहा, "दूसरों से पूछिए कि क्या उनकी सांसद यह हिसाब दे सकती हैं कि कहां पर खड़ंजा बनाया गया और कहां नालियां साफ की गईं।"

केंद्रीय मंत्री ने कहा, "आपको हिसाब इसलिए दिया जा सकता है क्योंकि आपने एक ऐसी जनप्रतिनिधि को चुना है जो आपके बीच आकर विकास कार्यों का विवरण दे सकती है।"

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी रायबरेली सीट से सांसद हैं। वहीं, स्मृति ईरानी ने पिछले लोकसभा चुनाव में अमेठी सीट से सोनिया के पुत्र राहुल गांधी को पराजित किया था।

स्मृति ने अपने इस दौरे के दौरान गांव में पंचायत भवन का भी उद्घाटन किया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि पिछले दो वर्षों के दौरान इस गांव में 90 लाख रुपये की लागत से विकास कार्य किए गए हैं। उन्होंने कहा कि उनके पास इनके वीडियो और तस्वीरें भी सबूत के तौर पर मौजूद हैं और वह केवल अधिकारियों द्वारा दिए गए कागजों पर ही भरोसा नहीं करतीं।

इससे पहले उन्होंने गांव के एक स्कूल का दौरा किया और बच्चों से बातचीत की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी