लाइव न्यूज़ :

उमर अब्दुल्ला की तस्वीर देखकर बेहद व्यथित हूं, वह बढ़ी हुई दाढ़ी में नजर आ रहे हैं, क्या मजाक हैः स्टालिन

By भाषा | Updated: January 27, 2020 16:33 IST

स्टालिन ने मांग की कि केंद्र सरकार जम्मू कश्मीर में हिरासत में चल रहे सभी नेताओं को तत्काल रिहा करे। स्टालिन ने उनकी रिहाई की मांग करते हुए ट्वीट किया, “उमर अब्दुल्ला की यह तस्वीर देखकर बेहद व्यथित हूं”। उन्होंने ट्वीट के साथ कश्मीरी नेता की तीन तस्वीरें भी टैग कीं।

Open in App
ठळक मुद्देफारुक अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती और अन्य कश्मीरी नेताओं के लिये समान रूप से चिंतित हूं।केंद्र सरकार को तत्काल सभी राजनीतिक बंदियों को बरी करना चाहिए और घाटी में सामान्य हालात बहाल करने चाहिए।

द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन ने सोमवार को कहा कि वह नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला की वह तस्वीर देखकर बेहद व्यथित हैं जिसमें वह बढ़ी हुई दाढ़ी में नजर आ रहे हैं।

साथ ही स्टालिन ने मांग की कि केंद्र सरकार जम्मू कश्मीर में हिरासत में चल रहे सभी नेताओं को तत्काल रिहा करे। स्टालिन ने उनकी रिहाई की मांग करते हुए ट्वीट किया, “उमर अब्दुल्ला की यह तस्वीर देखकर बेहद व्यथित हूं”। उन्होंने ट्वीट के साथ कश्मीरी नेता की तीन तस्वीरें भी टैग कीं।

उन्होंने कहा, “फारुक अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती और अन्य कश्मीरी नेताओं के लिये समान रूप से चिंतित हूं जो बिना मुकदमे या तय प्रक्रिया के पालन के हिरासत में हैं। केंद्र सरकार को तत्काल सभी राजनीतिक बंदियों को बरी करना चाहिए और घाटी में सामान्य हालात बहाल करने चाहिए।”

द्रमुक जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 के रद्द होने के बाद से हिरासत में चल रहे सभी कश्मीरी नेताओं की लंबे समय से रिहाई की मांग करता रहा है। ट्विटर पर 25 जनवरी को उमर अब्दुल्ला की एक तस्वीर नजर आई थी जिसमें वह लंबी अधपकी दाढ़ी में नजर आ रहे थे और उन्हें देखकर पहचानना बेहद मुश्किल था।

इस तस्वीर के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत तमाम लोगों ने बेहद नाराजगी जाहिर की थी। पांच महीनों से हिरासत में चल रहे 49 वर्षीय उमर की यह पहली तस्वीर सार्वजनिक रूप से सामने आई थी। उमर समेत राज्य के तीन पूर्व मुख्यमंत्री पांच अगस्त से ही हिरासत में चल रहे हैं जब केंद्र ने जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 को रद्द करके उसे दो केंद्र शासित क्षेत्रों में विभाजित करने का फैसला किया था। 

टॅग्स :धारा ३७०जम्मू कश्मीरजम्मू कश्मीर नेशनल कांफ्रेंसफारूक अब्दुल्लाडीएमके
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया