लाइव न्यूज़ :

मैं न्याय के लिए लड़ रहा हूं, लड़ता रहूंगा, अगर मैंने गलती की है तो मुझे फांसी दो: शिवकुमार

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: October 28, 2019 07:57 IST

आज बेंगलुरु में एक संवाददाता सम्मेलन में शिवकुमार ने कुछ सांसदों को उपहार में फोन देने के लिए नोटिस भेजे जाने पर जांच एजेंसियों पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने तंज कसा कि जिन्हें उपहार मिले, उन्हें नोटिस नहीं भेजा गया.

Open in App
ठळक मुद्देजमानत मिलने के बाद वह दिल्ली से बेंगलुरु पहुंचे जहां उनका जोरदार स्वागत हुआ.शिवकुमार ने कहा, ''सिंचाई मंत्री होने के नाते मुझे कई मुद्दों से निपटाना होता था.

दिवाली घर पहुंचे कांग्रेस नेता डी.के. शिवकुमार ने कहा, ''मैं न्याय के लिए लड़ रहा हूं और लड़ता रहूंगा. आज तक मैनें किसी को धोखा नहीं दिया है और मुझे पूरा भरोसा है कि मैं निद्रोश साबित होकर लौटूंगा. अगर मैनें कोई गलत काम किया है, तो उन्हें मुझे फांसी पर लटकाने दीजिए लेकिन मैं किसी भी हालत में चुप नहीं बैठूंगा.''

आज बेंगलुरु में एक संवाददाता सम्मेलन में शिवकुमार ने कुछ सांसदों को उपहार में फोन देने के लिए नोटिस भेजे जाने पर जांच एजेंसियों पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने तंज कसा कि जिन्हें उपहार मिले, उन्हें नोटिस नहीं भेजा गया. बता दें कि शिवकुमार को धनशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने तीन सितंबर को गिरफ्तार किया था और उन्हें तिहाड़ जेल में न्यायिक हिरासत में रखा गया.

जमानत मिलने के बाद वह दिल्ली से बेंगलुरु पहुंचे जहां उनका जोरदार स्वागत हुआ. शिवकुमार ने कहा, ''सिंचाई मंत्री होने के नाते मुझे कई मुद्दों से निपटाना होता था. कुछ लोगों ने मुझसे नए फोन देने के लिए कहा, और मैंने वो दिए.

लेकिन इसके तुरंत बाद मुझे आयकर विभाग का नोटिस मिला. हालांकि नोटिस के बाद मैंने किसी और नहीं बल्कि निजी खाते से खर्च का ब्यौरा भी दिया.'' उन्होंने कहा कि जिन लोगों को मैंने उपहार में फोन दिए उनमें से दो-तीन लोगों को छोड़कर शेष सभी ने स्वीकार कर लिए. लेकिन अब तक उन्हें कोई नोटिस नहीं भेजा गया है.

टॅग्स :कांग्रेसप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी