लाइव न्यूज़ :

सात साल से झेल रही हूं दर्द, दया मत कीजिएगा, दोषियों को जल्द मिले फांसीः निर्भया की मां

By भाषा | Updated: December 6, 2019 19:13 IST

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को लिखे पत्र में कहा गया है कि दोषी विनय शर्मा की तरफ से दायर याचिका ‘‘मौत की सजा से बचने का जानबूझकर प्रयास है और इससे न्याय बाधित होगा।’’ अपने वकील के मार्फत लिखे गए पत्र में कहा गया है, ‘‘तब से लगभग सात वर्ष बीत गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआवेदक (मां) की पीड़ा, दर्द असहनीय है और न्याय का इंतजार लंबा होता जा रहा है।दोषियों के पास कोई कानूनी रास्ता नहीं बचा है इसलिए निर्भया के माता-पिता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया है। 

दिल्ली में दिसम्बर 2012 में सामूहिक बलात्कार की शिकार बनी 23 वर्षीय छात्रा निर्भया की मां ने शुक्रवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से अपील की कि मामले में दोषी ठहराए गए चार लोगों में से एक द्वारा दायर दया याचिका खारिज की जाए।

कोविंद को लिखे पत्र में कहा गया है कि दोषी विनय शर्मा की तरफ से दायर याचिका ‘‘मौत की सजा से बचने का जानबूझकर प्रयास है और इससे न्याय बाधित होगा।’’ अपने वकील के मार्फत लिखे गए पत्र में कहा गया है, ‘‘तब से लगभग सात वर्ष बीत गए हैं।

आवेदक (मां) की पीड़ा, दर्द असहनीय है और न्याय का इंतजार लंबा होता जा रहा है।’’ दिल्ली की अदालत ने हाल में तिहाड़ जेल के अधिकारियों को निर्देश दिया था कि चारों दोषियों को 13 दिसम्बर को पेश किया जाए ताकि वे अदालत को अपनी याचिकाओं की स्थिति से अवगत करा सकें।

अदालत पीड़िता के माता-पिता की याचिका पर सुनवाई कर रही थी जिन्होंने जेल अधिकारियों को दोषियों को फांसी देने की प्रक्रिया तेज करने का निर्देश देने की मांग की। याचिका में कहा गया कि चूंकि दोषियों के पास कोई कानूनी रास्ता नहीं बचा है इसलिए निर्भया के माता-पिता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया है। 

टॅग्स :निर्भया गैंगरेपदिल्लीदिल्ली हाईकोर्टरामनाथ कोविंदमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया