लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद एनकाउंटर पर चिदंबरम और असदुद्दीन ओवैसी ने की जांच की मांग, सीताराम येचुरी ने भी उठाये सवाल

By विनीत कुमार | Updated: December 6, 2019 13:48 IST

सीपीएम के नेता सीताराम येचुरी ने कहा कि गैर-न्यायिक हत्याएं महिलाओं के प्रति चिंता का जवाब नहीं हो सकतीं। उन्होंने साथ ही कहा कि बदला कभी न्याय नहीं हो सकता।

Open in App
ठळक मुद्देपी चिदंबरम ने कहा- हैदराबाद में जो हुआ उसकी जांच होनी चाहिएओवैसी ने भी इस मामले पर कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार हर मुठभेड़ की जांच की जानी चाहिए

हैदराबाद में एक महिला पशु चिकित्सक के साथ गैंगरेप और फिर उसे जलाकर मारने के आरोपियों के पुलिस एनकाउंटर पर पी चिदंबरम ने जांच की मांग की है। झारखंड पहुंचे कांग्रेस नेता चिदंबरम ने कहा कि एक जिम्मेदार व्यक्ति के तौर पर वे यही कहना चाहते हैं कि हैदराबाद में जो भी हुआ उसकी जांच की जानी चाहिए।

वहीं, एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी इस मामले पर कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार हर मुठभेड़ की जांच की जानी चाहिए।

चिदंबरम ने रांची में पत्रकारों से कहा, 'मैं दिल्ली से रांची की फ्लाइट में था और हैदराबाद में उसी दौरान कुछ हुआ। इसके बारे में मुझे बहुत नहीं पता जितना आप लोग जानते हैं। मेरा हालांकि कहना है कि हैदराबाद में जो भी हुआ उसकी जांच होनी चाहिए। यह सामने आना चाहिए कि आरोपी क्या वाकई भागने की कोशिश कर रहे थे और या फिर ये कुछ और था।'

चिदंबरम झारखंड में जारी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर रांची पहुंचे हैं। उन्होंने साथ ही कहा, 'हमने हरियाणा में भाजपा को कमजोर किया, महाराष्ट्र में उसे सत्ता में आने से रोक दिया और लोगों से झारखंड में भाजपा को हराने की अपील करते हैं।'

सीताराम येचुरी ने ट्वीट कर कहा- 'ये न्याय नहीं'

सीपीएम के नेता सीताराम येचुरी ने कहा, 'गैर-न्यायिक हत्याएं महिलाओं के प्रति हमारी चिंता का जवाब नहीं हो सकतीं।' उन्होंने कहा कि बदला कभी न्याय नहीं हो सकता। इसके साथ ही येचुरी ने सवाल उठाया कि आखिर 2012 में दिल्ली में हुए निर्भया गैंगरेप कांड के बाद लागू हुए कड़े कानून को लागू क्यों नहीं किया जा सका है।

दूसरी ओर बीजेपी नेता और सांसद मेनका गांधी ने भी कहा है कि जो भी हुआ है वह बहुत भयानक हुआ है। मेनका गांधी ने साथ ही कहा कि आप केवल इसलिए लोगों को नहीं मार सकते कि आप ऐसा करना चाहते हैं। मेनका गांधी ने साथ ही कहा कि अगर कानून की प्रक्रिया से पहले ही आप किसी को मार डालते हैं तो फिर कोर्ट, कानून और पुलिस का क्या मतलब रह जाता है।

टॅग्स :पी चिदंबरमहैदराबाद रेप केस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBudget 2026: निर्मला सीतारमण ने लगातार नौवां केंद्रीय बजट पेश किया, जानें किसके नाम है सबसे ज्यादा बार केंद्रीय बजट पेश करने का रिकॉर्ड

कारोबार1 फरवरी को 9वां बजट पेश कर नया रिकॉर्ड बनाएंगी सीतारमण?, पूर्व पीएम देसाई पेश कर चुके हैं 10 बजट, स्वतंत्र भारत में बजट पेश करने से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य

भारतBihar Elections 2025: बिहार के नतीजों का पूरे देश पर होगा असर!, पीएम मोदी करेंगे 12 रैली

भारत'ऑपरेशन ब्लू स्टार एक गलती थी', पूर्व गृह मंत्री चिदंबरम बोले- "इंदिरा गांधी को अपनी जान देकर इसकी कीमत चुकानी पड़ी"

भारतशशि थरूर के बाद चिदंबरम और सलमान खुर्शीद ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को सराहा, जानें कांग्रेस से अलग क्यों बोल रहे तीनों वरिष्ठ नेता

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं