Hussainabad Trends: शरद पवार की NCP जीत सकती है झारखंड की हुसैनाबाद सीट, कांग्रेस-JMM-RJD गठबंधन के लिए गुड न्यूज़

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 23, 2019 11:42 AM2019-12-23T11:42:38+5:302019-12-23T13:36:16+5:30

Hussainabad seat Election Result 2019 LIVE: पिछली बार बीएसपी के टिकट पर जीते शिवपूजन मेहता 5वें नंबर पर चल रहे हैं.

Hussainabad seat Election Result 2019 LIVE Kamlesh Singh NCP Jharkhand unit president | Hussainabad Trends: शरद पवार की NCP जीत सकती है झारखंड की हुसैनाबाद सीट, कांग्रेस-JMM-RJD गठबंधन के लिए गुड न्यूज़

कमलेश कुमार सिंह (फाइल फोटो)

Highlightsमुख्यमंत्री रघुवर दास जमशेदपुर (पूर्व) सीट पर 771 मतों से पीछेराज्य की 29 विधानसभा सीटों पर भाजपा आगे चल रही है।

झारखंड विधानसभा नतीजे 2019 में कांग्रेस-जेएमएम-आरजेडी गठबंधन को बहुमत मिलता दिख रहा है। चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार बीजेपी 29 सीटों पर आगे चल रही है। एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह हुसैनाबाद सीट से आगे चल रहे हैं। कमलेश कुमार सिंह बीजेपी और जेएमएम सरकारों में मंत्री रह चुके हैं।

नवंबर 2018 में कमलेश सिंह को एनसीपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। कांग्रेस-जेएमएम-आरजेडी गठबंधन के लिए एनसीपी का जीतना सुखद है। महाराष्ट्र की सत्ता में साझीदार एनसीपी झारखंड में कांग्रेस गठबंधन की सरकार में शामिल हो सकती है।

जानें हुसैनाबाद सीट का हाल

नेता                          दल        वोट

कमलेश कुमार सिंह  एनसीपी  12490

शेर अली                 बीएसपी   11108

संजय यादव           आरजेडी    9202

विनोद कुमार सिंह  निर्दलीय   9240

कुशवाहा शिवपूजन मेहता आजसू 4308

जानें ताजा अपडेट्स

झारखंड में विधानसभा की 81 सीटों पर हुए चुनाव के लिए मतगणना चल रही है और अब तक मिले रुझानों के अनुसार, 29 विधानसभा सीटों पर भाजपा आगे चल रही है वहीं विपक्षी झामुमो 24, कांग्रेस 12 और राजद पांच सीटों पर आगे है। जेवीएम (पी) तीन पर और आजसू भी तीन विधानसभा सीटों पर आगे चल रही हैं। सीपीआई-एमएल और राकांपा एक-एक सीट पर आगे हैं। राज्य में पांच चरणों में विधानसभा चुनाव हुए थे।

जिन विधानसभा सीटों पर भाजपा आगे है वह सीटें बाघमारा, बरही, बिष्णुपुर, दुमका, जमशेदपुर (पश्चिम),चंदनकियारी, पाकुड़, पनकी, पोटका, सिमडेगा, तोरपा, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, डाल्टनगंज, धनबाद, गिरिडीह और भावनाथपुर हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास जमशेदपुर (पूर्व) सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी निर्दलीय उम्मीदवार सरयू राय से 771 मतों से पीछे चल रहे हैं। शहरी विकास मंत्री एवं भाजपा उम्मीदवार सी पी सिंह रांची पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी झामुमो के महुआ मांझी से 15,857 मतों से आगे चल रहे हैं।

श्रम मंत्री एवं भाजपा उम्मीदवार राज पालीवाल मधुपुर सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी झामुमो के हाजी हुसैन अंसारी से 1,289 मतों से आगे हैं। झामुमो शिकारीपारा, गुमला, सिसई, चाइबासा, बोरियो, चक्रधरपुर, डुमरी, घाटशिला, गढ़वा, लिट्टीपाड़ा और महेशपुर सीट पर आगे है।

Web Title: Hussainabad seat Election Result 2019 LIVE Kamlesh Singh NCP Jharkhand unit president

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे