लाइव न्यूज़ :

कोरोना की ताजा लहर के ‘तूफान’ ने देश को झकझोर दिया है: मोदी

By भाषा | Updated: April 25, 2021 11:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 अप्रैल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि कोरोना की ताजा लहर के ‘तूफान’ ने देश को झकझोर कर रख दिया है लेकिन इसके बावजूद पहली लहर का सफलतापूर्वक मुकाबला करने के बाद देश आत्मविश्वास से भरा हुआ है।

अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘‘मन की बात’’ की 76वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने देशवासियों से कोविड-19 की ताजा लड़ाई को जीतने के लिए विशेषज्ञों और वैज्ञानिक सलाह को प्राथमिकता देने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा, ‘‘कोरोना की पहली लहर का सफलतापूर्वक मुकाबला करने के बाद देश हौसले से भरा हुआ था, आत्मविश्वास से भरा हुआ था लेकिन इस तूफ़ान ने देश को झकझोर दिया है।”

उन्होंने कहा, ‘‘इस समय हमें इस लड़ाई को जीतने के लिए विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों की सलाह को प्राथमिकता देनी है।’’

उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में राज्य सरकार के प्रयासों को आगे बढ़ाने में केंद्र सरकार पूरी शक्ति से जुटी हुई है और राज्यों की सरकारें भी अपना दायित्व निभाने की पूरी कोशिश कर रही हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले दिनों इस संकट से निपटने के लिए उन्होंने देश के चिकित्सा जगत से लेकर दवा निर्माताओं और टीका निर्माताओं सहित अलग-अलग क्षेत्रों के विशेषज्ञों से चर्चा की ओर इस दौरान उनसे मिले सुझावों के अनुरूप सरकार काम कर रही है।

प्रधानमंत्री ने इस बार की कड़ी में कोरोना से मुकाबला कर रहे चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों और अन्य कोरोना योद्धाओं से बात की और उनके अनुभव सुने।

मुंबई के चिकित्सक शशांक से बातचीत में प्रधानमंत्री ने कोरोना की पहली लहर और दूसरी लहर का फर्क जानना चाहा।

इसके जवाब में उन्होंने कहा कि पहली लहर के मुकाबले दूसरे लहर में संक्रमण तेजी से फैल रहा है लेकिन इसके साथ ही इससे ठीक होने की रफ्तार भी ज्यादा है ओर मृत्यु दर काफी कम हैं।

शशांक ने कहा कि जैसे लोग कपड़े बदलते हैं वैसे ही कोरोना का वायरस भी अपना रंग बदल रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए बिलकुल डरने की बात नहीं है और इस लहर को भी हम पार कर लेंगे।’’

प्रधानमंत्री ने इस दौरान लोगों से बढ़चढ़कर टीकाकरण अभियान में हिस्सा लेने और कोविड- से बचाव के सभी उपायों का पालन करने का अनुरोध किया।

प्रधानमंत्री ने नागरिकों को कोविड टीकों को लेकर चल रही अफवाहों के बारे में आगाह करते हुए कहा कि केंद्र सरकार योग्य नागरिकों को निशुल्क टीका लगाती रहेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी