लाइव न्यूज़ :

देश में ‘कौशल की पहचान’ और ‘स्वदेशी की शान’ का मंच बन चुका है ‘हुनर हाट’ : नकवी

By भाषा | Updated: March 26, 2021 12:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 मार्च केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शुक्रवार को कहा कि "हुनर हाट" देश में "कौशल की पहचान" और "स्वदेशी की शान" का "परफेक्ट, पॉपुलर प्लेटफार्म" बन चुका है।।

उल्लेखनीय है कि अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की ओर से 28वें "हुनर हाट" का आयोजन 26 मार्च से चार अप्रैल तक पणजी (गोवा) में किया जा रहा है। इस "हुनर हाट" का औपचारिक उद्घाटन कल 27 मार्च को गोवा के मुख्यमंत्री डा. प्रमोद सावंत द्वारा किया जाएगा और इस मौके पर नकवी भी उपस्थित होंगे।

आधिकारिक बयान के मुताबिक, नकवी ने कहा कि "हुनर हाट" देश में "कौशल की पहचान" और "स्वदेशी की शान" का "परफेक्ट, पॉपुलर प्लेटफार्म" बन चुका है।

उन्होंने कहा, ‘‘देश भर में आयोजित किये जा रहे "हुनर हाट" से देश में हुनर की विरासत को जबरदस्त प्रोत्साहन मिला है। अभी तक "हुनर हाट" के माध्यम से 5 लाख 50 हजार से ज्यादा दस्तकारों, शिल्पकारों, कारीगरों और उनसे जुड़े लोगों को रोजगार और रोजगार के मौके उपलब्ध कराये गए हैं।’’

नकवी के अनुसार, यह आयोजन "आत्मनिर्भर भारत", "आत्मनिर्भर कारीगर" का एक बड़ा मंच है और स्वदेशी उत्पादों का एक प्रामाणिक ब्रांड बन गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत