लाइव न्यूज़ :

यह कितनी अभद्र या घटिया राजनीति है, इसकी तुलना नहीं की जा सकतीः स्टालिन

By भाषा | Updated: November 23, 2019 14:18 IST

पार्टी प्रमुख एम के स्टालिन ने यहां तक कि इसे लोकतंत्र की हत्या भी कह दिया जाए, तो भी यह कम होगा। द्रमुक नेता ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘‘महाराष्ट्र में कोई इस राजनीति (घटनाक्रम) को घिनौना कह सकता है... यह कितनी अभद्र या घटिया राजनीति है, इसकी तुलना नहीं की जा सकती।’’

Open in App
ठळक मुद्दे द्रमुक कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) का एक प्रमुख घटक दल है।उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय लोकतंत्र का चेहरा काला कर दिया गया है। यह बहुत शर्मनाक है।’’

तमिलनाडु में विपक्षी द्रमुक ने शनिवार को महाराष्ट्र में राजनीतिक घटनाक्रम को ‘‘घृणित’’ करार दिया, जहां भाजपा ने राकांपा प्रमुख शरद पवार के भतीजे अजित पवार के समर्थन से सरकार बनाई।

 द्रमुक कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) का एक प्रमुख घटक दल है। पार्टी प्रमुख एम के स्टालिन ने यहां तक कि इसे लोकतंत्र की हत्या भी कह दिया जाए, तो भी यह कम होगा। द्रमुक नेता ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘‘महाराष्ट्र में कोई इस राजनीति (घटनाक्रम) को घिनौना कह सकता है... यह कितनी अभद्र या घटिया राजनीति है, इसकी तुलना नहीं की जा सकती।’’

उन्होंने पूछा कि क्या भाजपा ने ‘‘राजनीतिक नियमों को रौंद दिया है, राज्यपाल को कठपुतली बना दिया’’ और सत्ता में आने के लिए राष्ट्रपति कार्यालय का भी इस्तेमाल किया। क्या यह छलकपट नहीं है।’’ राज्य के नेता प्रतिपक्ष स्टालिन ने यह भी कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि इसे लोकतंत्र की हत्या भी करार दिया जाए, तो भी कम होगा, इससे मामले की गंभीरता कम होगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय लोकतंत्र का चेहरा काला कर दिया गया है। यह बहुत शर्मनाक है।’’ गौरतलब है कि महाराष्ट्र की राजनीति में शनिवार को एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने देवेंद्र फड़णवीस को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। देवेंद्र फड़नवीस के साथ शरद पवार के भतीजे अजित पवार ने भी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। 

केरल राकांपा ने महाराष्ट्र में भाजपा को समर्थन देने के लिए अजित पवार की आलोचना की

केरल में सत्तारूढ़ एलडीएफ की सहयोगी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की राज्य इकाई ने महाराष्ट्र में सरकार गठित करने के लिए भाजपा को समर्थन देने के पार्टी नेता अजित पवार के फैसले की शनिवार को निंदा की और कहा कि वह भगवा दल के ‘‘जाल’’ में फंस गए।

राकांपा के वरिष्ठ नेता और पार्टी विधायक मणि सी कप्पन ने अजित पवार और उनके सहयोगियों को दल-बदल विरोधी कानून के आधार पर अयोग्य घोषित करने के लिए कदम उठाने की केंद्रीय नेतृत्व से अपील की। महाराष्ट्र में शनिवार को राष्ट्रपति शासन हटने के बाद भाजपा के देवेंद्र फड़नवीस ने मुख्यमंत्री और राकांपा के अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की।

राकांपा के अखिल भारतीय महासचिव टी पी पीताम्बरन मास्टर ने कहा कि पार्टी प्रमुख शरद पवार के भतीजे अजित पवार का भाजपा के साथ जाने का फैसला उनका निजी फैसला है। मास्टर ने ‘पीटीआई’ से कहा, ‘‘हम केरल के नेता और राकांपा कार्यकर्ता शरद पवार जी के साथ खड़े हैं।’’

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019डीएमकेकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया