यूपी के मऊ में चूल्हे से घर में लगी आग; एक महिला, 3 नाबालिग सहित परिवार के 5 सदस्य जिंदा जले
By अनिल शर्मा | Published: December 28, 2022 07:07 AM2022-12-28T07:07:03+5:302022-12-28T07:13:36+5:30
घटना के बारे में बताते हुए मऊ के जिलाधिकारी अरुण कुमार ने कहा, मऊ जिले के कोपागंज थाने के शाहपुर गांव में एक घर में आग लगने से एक महिला, 1 वयस्क और 3 नाबालिगों सहित परिवार के 5 सदस्यों की मौत हो गई।
मऊ: उत्तर प्रदेश के मऊ के शाहपुर गांव में एक घर में आग लगने से एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि सूचना मिलते ही राहत टीमों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
घटना के बारे में बताते हुए मऊ के जिलाधिकारी अरुण कुमार ने कहा, मऊ जिले के कोपागंज थाने के शाहपुर गांव में एक घर में आग लगने से एक महिला, 1 वयस्क और 3 नाबालिगों सहित परिवार के 5 सदस्यों की मौत हो गई।
शाहपुर गांव से सूचना प्राप्त हुई कि एक मकान में आग लग गई है। हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मृत्यु हुई है। आग चूल्हे के कारण लगी थी। राहत की टीमें मौके पर भेजी गई हैं। प्रति व्यक्ति 4 लाख की सहायता राशि दी जाएगी। अग्रिम कार्रवाई जारी है: अरुण कुमार, DM, मऊ, यूपी (27.12) pic.twitter.com/W0DbRSjREF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 27, 2022
उन्होंने कहा कि दमकल, चिकित्सा के साथ पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस के मुताबिक आग चूल्हे से लगी थी। जिलाधिकारी ने मृतक के परिवारों के लिए सहायता राशि की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रति व्यक्ति 4 लाख की सहायता राशि दी जाएगी। अग्रिम कार्रवाई जारी है।