लाइव न्यूज़ :

माननीय मंत्री जी, प्रश्न को ध्यान से सुना करें, सावंत जी जैसा कह रहे हैं, वैसा करिएः बिरला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 3, 2019 16:00 IST

सदन में प्रश्नकाल के दौरान शिवसेना के हेमंत तुकाराम गोडसे के भारतीय खाद्य निगम से संबंधित पूरक प्रश्न पर उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे ने सदस्य से फिर से प्रश्न पूछने को कहा। इस पर अध्यक्ष बिरला ने कहा, ‘‘माननीय मंत्री जी, प्रश्न को ध्यान से सुना करें।’’

Open in App
ठळक मुद्देबिरला ने गोडसे से पहला पूरक प्रश्न नहीं दोहराने और दूसरा पूरक प्रश्न पूछने को कहा। इसके बाद शिवसेना सदस्य अरविंद सावंत को गोडसे के पास जाकर उनसे कुछ कहते देखा गया।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को सदन में प्रश्नकाल के दौरान केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे को सदस्यों का प्रश्न ध्यान से सुनने को कहा।

सदन में प्रश्नकाल के दौरान शिवसेना के हेमंत तुकाराम गोडसे के भारतीय खाद्य निगम से संबंधित पूरक प्रश्न पर उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे ने सदस्य से फिर से प्रश्न पूछने को कहा। इस पर अध्यक्ष बिरला ने कहा, ‘‘माननीय मंत्री जी, प्रश्न को ध्यान से सुना करें।’’

बिरला ने गोडसे से पहला पूरक प्रश्न नहीं दोहराने और दूसरा पूरक प्रश्न पूछने को कहा। इसके बाद शिवसेना सदस्य अरविंद सावंत को गोडसे के पास जाकर उनसे कुछ कहते देखा गया। अध्यक्ष बिरला ने कहा, ‘‘सावंत जी जैसा कह रहे हैं, वैसा करिए।’’

इसके बाद गोडसे के पूरक प्रश्न का उत्तर उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री राम विलास पासवान ने दिया। वह सबसे आखिरी पंक्ति में रावसाहेब दानवे के साथ ही बैठे थे। स्पीकर ने पासवान से अपनी सीट पर बैठकर ही उत्तर देने को कहा क्योंकि उनके पैर में चोट लगी है।

अध्यक्ष बिरला ने कहा, ‘‘पासवान जी आप बैठकर ही जवाब दे सकते हैं। सदन आपको इसकी अनुमति देता है। आपके पैर में फ्रेक्चर है। आप बार-बार उठकर जवाब देंगे तो और दिक्कत हो सकती है।’’ हालांकि पासवान ने खड़े होकर ही सारे पूरक प्रश्नों के उत्तर दिये।

इससे पहले प्रश्नकाल में पूरक प्रश्नों के लिए अपने नाम देने वाले कई सदस्यों की सदन में मौजूदगी नहीं होने पर नाखुशी जताते हुए स्पीकर ने व्यवस्था दी कि पूरक प्रश्नों के लिए नाम देने वाले सदस्य अगर सदन में नहीं रहते तो उन्हें शीतकालीन सत्र की शेष अवधि में प्रश्न पूछने का अवसर नहीं दिया जाएगा।

टॅग्स :संसद शीतकालीन सत्रओम बिरलामोदी सरकाररामविलास पासवानभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह