लाइव न्यूज़ :

गृह मंत्रालय ने कश्मीर में विरोध प्रदर्शन को सिरे से खारिज किया

By संतोष ठाकुर | Updated: August 11, 2019 03:16 IST

वसुधा गुप्ता ने कहा कि यह समाचार पहले एक विदेशी न्यूज एजेंसी ने चलाया और उसके बाद पाकिस्तान के अखबार ने उससे समाचार लेते हुए यह खबर प्रकाशित की कि श्रीनगर में दस हजार लोगों ने प्रदर्शन किया.

Open in App
ठळक मुद्देइसमें तहत एक जगह पर चार से अधिक व्यक्ति एकित्रत नहीं हो सकते हैं. लेकिन शुक्र वार को नमाज के लिए शुक्र वार को कुछ घंटों के लिए इस नियम में छूट दी गई.

 10 अगस्त केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कश्मीर में दस हजार लोगों के प्रदर्शन की खबरों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि यह पूरी तरह निराधार और असत्य है कि वहां पर इस तरह का कोई प्रदर्शन हुआ है और उसमें प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले या पैलेट गन का इस्तेमाल किया गया है.

केंद्रीय गृह मंत्रालय की प्रवक्ता वसुधा गुप्ता ने कहा कि यह समाचार पहले एक विदेशी न्यूज एजेंसी ने चलाया और उसके बाद पाकिस्तान के अखबार ने उससे समाचार लेते हुए यह खबर प्रकाशित की कि श्रीनगर में दस हजार लोगों ने प्रदर्शन किया. यह पूरी तरह से मनगढ़ंत और झूठी खबर है. वहां पर कुछ छुटपुट प्रदर्शन हुए हैं जो श्रीनगर-बारामूला में हुए हैं और उसमें शामिल लोगों की संख्या बीस से अधिक नहीं थी. सरकार ने जम्मू कश्मीर में धारा 144 लागू की हुई है.

इसमें तहत एक जगह पर चार से अधिक व्यक्ति एकित्रत नहीं हो सकते हैं. लेकिन शुक्र वार को नमाज के लिए शुक्र वार को कुछ घंटों के लिए इस नियम में छूट दी गई. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा है कि सभी जगह शांति से नमाज अदा की गई और समस्त कश्मीर घाटी में शांति बनी हुई है.

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने विदेशी एजेंसी की जिस रपट को गलत करार दिया है उसमें कहा गया था कि महिला एवं बच्चों को भी प्रदर्शन से रोका गया और आईवा पुल से जाने के लिए कहा गया. इनमें से कुछ नीचे पानी में कूद गए. जिसे पाकिस्तान के अखबारों ने भारत की ज्यादती करार देते हुए प्रकाशित किया.

टॅग्स :गृह मंत्रालयअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों