गृहमंत्री अमित शाह ने असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल के साथ की बैठक

By भाषा | Published: January 10, 2020 01:47 AM2020-01-10T01:47:08+5:302020-01-10T01:47:08+5:30

यह बैठक असम में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ व्यापक विरोध के बीच हुई। एक अधिकारी ने कहा कि माना जाता है कि केंद्रीय गृहमंत्री ने असम के मूल लोगों को 1985 के असम समझौते के अनुरूप संवैधानिक संरक्षण देने के बारे में चर्चा की।

Home Minister Amit Shah holds meeting with Assam Chief Minister Sarbananda Sonowal | गृहमंत्री अमित शाह ने असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल के साथ की बैठक

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह। (फाइल फोटो)

Highlightsकेंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल के साथ एक बैठक की।माना जाता है कि इसमें राज्य के मूल लोगों को संवैधानिक संरक्षण प्रदान करने की संभावनाओं के बारे में चर्चा की गई।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल के साथ एक बैठक की और माना जाता है कि इसमें राज्य के मूल लोगों को संवैधानिक संरक्षण प्रदान करने की संभावनाओं के बारे में चर्चा की गई। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।   

यह बैठक असम में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ व्यापक विरोध के बीच हुई। एक अधिकारी ने कहा कि माना जाता है कि केंद्रीय गृहमंत्री ने असम के मूल लोगों को 1985 के असम समझौते के अनुरूप संवैधानिक संरक्षण देने के बारे में चर्चा की।

हालांकि, दो घंटे चली इस बैठक की विस्तृत जानकारी तत्काल ज्ञात नहीं हो सकी। इस बैठक में असम के वित्तमंत्री हिमंत बिस्व सरमा भी शामिल हुए। 

Web Title: Home Minister Amit Shah holds meeting with Assam Chief Minister Sarbananda Sonowal

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे