लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी पर भड़के गृहमंत्री अमित शाह, कहा- कांग्रेस को राहुल के बयानों पर शर्मिंदा होना चाहिए

By भाषा | Updated: September 1, 2019 17:12 IST

Open in App
ठळक मुद्दे पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ अपनी याचिका में राहुल गांधी के बयान का उल्लेख किया था।केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए राहुल गांधी को खरी-खरी सुनाई

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए शनिवार को कहा कि उसे इस पर 'शर्मिंदा' होना चाहिए कि उसके नेता राहुल गांधी के बयान को पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में कश्मीर को लेकर अपनी याचिका में इस्तेमाल किया। भाजपा अध्यक्ष शाह ने यहां एक जनसभा में गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि लोगों ने अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी बनाने के नरेंद्र मोदी सरकार के कदम का समर्थन किया है लेकिन कुछ लोग अब भी उसका विरोध कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ कांग्रेस ने अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को हटाने के कदम का विरोध किया। राहुल गांधी जो भी बयान देते हैं उसकी गूंज पाकिस्तान में सुनाई देती है। पाकिस्तान ने अपनी अर्जी में उनके बयानों को शामिल किया है। कांग्रेस नेताओं को इस पर शर्मिंदा होना चाहिए कि इन बयानों का भारत के विरूद्ध इस्तेमाल किया जा रहा है।’’

गांधी ने अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को हटाने के बाद कश्मीर में हिंसा की खबरों और ‘लोगों के मरने’ का बयान में जिक्र किया था। पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ अपनी याचिका में इसका उल्लेख किया।

अनुच्छेद 370 जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देता था। शाह ने कहा कि विशेष दर्जा समाप्त करने से जम्मू कश्मीर के विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है और यह आतंकवाद के ताबूत में आखिरी कील होगी। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से जम्मू कश्मीर का भारत में पूर्ण विलय हुआ है।

टॅग्स :धारा ३७०राहुल गांधीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा