लाइव न्यूज़ :

रियल एस्टेट एजेंट के अपहरण के मामले में हिस्ट्री शीटर, उसका साथी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 19, 2021 20:45 IST

Open in App

मुंबई, 19 मई पुलिस ने मुंबई के एक रियल एस्टेट एजेंट को अगवा करने और उसे छोड़ने के लिए एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगने के आरोप में एक हिस्ट्री शीटर और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया है।

एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि दोनों को उपनगर मलाड से 15 मई को अपराध शाखा यूनिट-11 ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों की पहचान नेवडा पुटमन और रवि के तौर पर बताई है। पुटमन का आपराधिक रिकॉर्ड है।

अधिकारी ने बताया कि मामले में अन्य आरोपी वीरा को अभी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

उन्होंने बताया कि पीड़ित कुनबेद्रन चेट्टियार ने पुलिस को बताया कि पुटमन और उसके साथी रवि तथा वीरा ने उसका पिछले महीने अपहरण कर लिया था और तीन दिन तक उसे कैद में रखा था।

अधिकारी ने शिकायत के हवाले से बताया कि अपहरणकर्ताओं ने एक करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की थी।

अधिकारी ने बताया कि रियल एस्टेट एजेंट के अलावा चेट्टियार एक वित्त कंपनी से भी जुड़ा हुआ है जो निवेशकों को अच्छा रिटर्न दे रही थी और उसकी सलाह पर कई लोगों ने कंपनी की योजना में पैसा निवेश किया।

उन्होंने कहा कि इस साल जनवरी में कंपनी ने अपना दफ्तर बंद कर दिया था और उसके अधिकारी भाग गए थे।

अधिकारी ने बताया कि चेट्टियार की सलाह पर कंपनी में निवेश करने वालों ने पैसा वापस हासिल करने के लिए उससे संपर्क करना शुरू किया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

उन्होंने बताया कि कुछ लोग पुटमन के पास पहुंच गए जिसने चेट्टियार को फोन कर निवेशकों के पांच-सात करोड़ रुपये लौटाने को कहा।

अधिकारी ने बताया कि पुटमन ने ठगे गए 10 निवेशकों की तरफ से एक करोड़ रुपये की मांग की।

अधिकारी ने बताया कि तीन दिन तक कैद में रहने के बाद चेट्टियार अपने घर पहुंचा और पिछले शनिवार को उसने प्राथमिकी दर्ज कराई जिसके बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने कहा कि पुटमन को कोई रकम नहीं दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा