लाइव न्यूज़ :

हिप्र नगर निगम चुनाव: दोपहर दो बजे तक धर्मशाला में 40 प्रतिशत, पालमपुर में 49 प्रतिशत मतदान

By भाषा | Updated: April 7, 2021 16:14 IST

Open in App

धर्मशाला, सात अप्रैल हिमाचल प्रदेश में चार नगर निगमों के 64 वार्ड के लिए बुधवार को हो रहे चुनाव में दोपहर दो बजे तक धर्मशाला में 40 प्रतिशत और पालमपुर में 49 प्रतिशत मतदान हुआ।

धर्मशाला, मंडी, सोलन और पालमपुर में सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ, जो शाम चार बजे तक चलेगा।

मंडी, सोलन और पालमपुर नव-निर्मित नगर निगम में पहली बार चुनाव हो रहे हैं। वहीं, धर्मशाला नगर निगम का गठन 2015 में किया गया था और उस समय चुनाव पार्टी के चुनाव चिन्हों के आधार पर नहीं हुआ था।

धर्मशाला नगर निगम के 20 पार्षदों में से 17 का चयन प्रत्यक्ष तौर पर किया गया था और और तीन को राज्य सरकार ने मनोनीत किया था। अप्रैल 2016 में प्रत्यक्ष चुनाव के जरिए पार्षदों का चयन किया गया था।

वहीं, छह नव-निर्मित नगर पंचायतों में भी चुनाव हो रहा है, जिनमें शिमला जिले में चिरगांव तथा नेरवा, कुल्लू जिले में अनी तथा निरमंड, सोलन में कंडाघाट और ऊना जिले में अंब शामिल है।

चुनाव अधिकारी ने बताया कि मतदान की शुरुआत धीमी हुई, लेकिन अब धीरे-धीरे वोट डालने के लिए पहुंचने वाले मतदाताओं की संख्या बढ़ने लगी।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ट्वीट करके लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की है।

राज्य में चार नगर निगमों के 64 वार्डों में कुल 279 उम्मीदवार मैदान में हैं, लेकिन यहां बड़ा मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही माना जा रहा है।

आम आदमी पार्टी ने भी 64 वार्ड में से 43 पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। वहीं माकपा ने केवल मंडी में एक वार्ड में अपना उम्मीदवार उतारा है।

मतदान के शाम चार बजे समाप्त होने के तुरंत बाद ही नगर निगम मुख्यालयों में मतगणना शुरू की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल