लाइव न्यूज़ :

उन्नावः हिंदुस्तान पेट्रोलियम के प्लांट में गैस रिसाव के बाद धमाका, खाली कराया जा रहा आस-पास का इलाका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 12, 2019 13:32 IST

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में हिंदुस्तान पेट्रोलियम के प्लांट में गैस रिसाव के बाद धमाका हो गया। इससे प्लांट पर भगदड़ मच गई। मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंच गई हैं और आग बुझाने की कोशिश की जा रही है।

Open in App

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में हिंदुस्तान पेट्रोलियम के प्लांट में गैस रिसाव के बाद तेज धमाका हो गया। इससे प्लांट पर भगदड़ मच गई। हादसे में तीन मजदूर झुलस गए। मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंच गई हैं और आग बुझाने की कोशिश की जा रही है।

सूचना के बाद मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के साथ ही अन्य अधिकारियों ने हालात का जायजा लेने के बाद आग के विकराल रूप को देखते हुए आसपास के गांवों में चेतावनी जारी कर लोगों को घर से दूर रहने के निर्देश दिए हैं। यह संयंत्र उन्नाव कोतवाली इलाके में दही चौकी क्षेत्र में स्थित है। साथ ही आग पर काबू पाने के लिए कई थानों से पुलिसकर्मियों और दमकल कर्मियों को मौके पर बुलाया गया है।

इसी के साथ ही लखनऊ जाने वाली ट्रेनों को उन्नाव रेलवे स्टेशन पर और कानपुर जाने वाली गाड़ियों को सोनिक तथा अजगैन स्टेशन पर रोका जा रहा है। घायल मजदूरों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक मेवालाल ने बताया कि अभी तक तीन मजदूरों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि दमकल की आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंच कर आग बुझाने का काम कर रही हैं। संयंत्र की ओर जाने वाले रास्ते को सील कर वहां आने-जाने वाले लोगों को रोका जा रहा है। आग के विकराल होने के चलते संयंत्र में मौजूद मजदूरों को बाहर निकाला जा रहा है। जिले के कई थाना प्रभारी मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में लगे हैं। संयंत्र में घायल हुए मजदूरों के अनुसार, एलपीजी कैप्सूल में लीकेज के बाद आग लगी थी जिसने एकदम से विकराल स्वरूप ले लिया।

समाचार एजेंसी एएनआई और पीटीआई भाषा से इनपुट्स लेकर

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी