हिन्दी भाषा न केवल जनप्रिय भाषा है बल्कि राष्ट्रीय एकता का भी प्रतीक है : राज्यपाल

By भाषा | Published: September 15, 2021 12:35 AM2021-09-15T00:35:01+5:302021-09-15T00:35:01+5:30

Hindi language is not only a popular language but also a symbol of national unity: Governor | हिन्दी भाषा न केवल जनप्रिय भाषा है बल्कि राष्ट्रीय एकता का भी प्रतीक है : राज्यपाल

हिन्दी भाषा न केवल जनप्रिय भाषा है बल्कि राष्ट्रीय एकता का भी प्रतीक है : राज्यपाल

रांची, 14 सितंबर झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने सभी को हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए मंगलवार को कहा कि हिन्दी भाषा न केवल जनप्रिय भाषा है बल्कि राष्ट्रीय एकता का भी प्रतीक है।

राज्यपाल ने ट्वीट किया, ‘‘हिन्दी भाषा न केवल जनप्रिय भाषा है बल्कि राष्ट्रीय एकता का भी प्रतीक है। हमारी समृद्ध सभ्यता एवं संस्कृति में भी हिन्दी भाषा की अहम भूमिका है।’’

राज्यपाल ने कहा कि सभी को अपने दैनिक कार्य-व्यवहार में हिन्दी का अधिकाधिक उपयोग करने के लिए प्रयासरत रहना चाहिये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Hindi language is not only a popular language but also a symbol of national unity: Governor

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे