हिमाचल प्रदेश: बीजेपी की अधिकृत उम्मीदवार के खिलाफ लड़ने पर कार्यकर्ता निष्कासित

By भाषा | Published: October 5, 2019 02:25 AM2019-10-05T02:25:26+5:302019-10-05T02:25:26+5:30

प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि दयाल प्यारी को छह साल के लिए पार्टी से निकाल दिया गया है क्योंकि वह पच्छाद (अनुसूचित जाति आरक्षित) सीट पर पार्टी की अधिकृत उम्मीदवार रीना कश्यप के खिलाफ निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रही थीं।

Himachal Pradesh: Worker expelled for fighting against BJP authorized candidate | हिमाचल प्रदेश: बीजेपी की अधिकृत उम्मीदवार के खिलाफ लड़ने पर कार्यकर्ता निष्कासित

बीजेपी का झंडा। (फाइल फोटो)

Highlightsपच्छाद और धर्मशाला सीटों पर कुल 12 उम्मीदवार अपनी राजनीतिक किस्मत आजमा रहे हैं।ये दोनों सीटें भाजपा के विधायक सुरेश कश्यप (पच्छाद) और किशन कपूर (धर्मशाला) के लोकसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद खाली हो गयी थीं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हिमाचल प्रदेश में पार्टी की अधिकृत उम्मीदवार के विरुद्ध पच्छाद विधानसभा सीट का उपचुनाव लड़ने पर सिरमौर जिला परिषद की पूर्व अध्यक्ष दयाल प्यारी को शुक्रवार को निष्कासित कर दिया।

अपने बयान में प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि दयाल प्यारी को छह साल के लिए पार्टी से निकाल दिया गया है क्योंकि वह पच्छाद (अनुसूचित जाति आरक्षित) सीट पर पार्टी की अधिकृत उम्मीदवार रीना कश्यप के खिलाफ निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रही थीं।

पच्छाद और धर्मशाला सीटों पर कुल 12 उम्मीदवार अपनी राजनीतिक किस्मत आजमा रहे हैं। ये दोनों सीटें भाजपा के विधायक सुरेश कश्यप (पच्छाद) और किशन कपूर (धर्मशाला) के लोकसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद खाली हो गयी थीं। इन दोनों सीटों पर 21 अक्टूबर को उपचुनाव होंगे। मतगणना 24 अक्टूबर को होगी। 

 

Web Title: Himachal Pradesh: Worker expelled for fighting against BJP authorized candidate

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे