लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: देश में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 6977 मामले, मृतक संख्या 4021 हुई, केसों की संख्या 1.38 लाख पार

By निखिल वर्मा | Updated: May 25, 2020 09:38 IST

दुनिया भर में कोरोना वायरस केसों की संख्या 54 लाख पार हो गई है और इस खतरनाक वायरस से अब तक 3 लाख 46 हजार लोग जान गंवा चुके हैं

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 50 हजार से ज्यादा केस आए हैं जबकि 1600 से अधिक लोगों की मौत हुई हैभारत में पिछले एक सप्ताह में कोरोना वायरस के मामलों तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है.

देश में कोरोना वायरस के कारण 154 और लोगों के जान गंवाने के साथ ही सोमवार को इससे मरने वाले लोगों की संख्या 4021 हो गई और संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,38,845 हो गई। ये मौतें रविवार सुबह से सोमवार सुबह के बीच हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में इस समय 77,103 कोरोना वायरस संक्रमितों का इलाज चल रहा है जबकि 57,720 लोग स्वस्थ हो गए और एक मरीज देश छोड़कर चला गया। कुल संक्रमितों में 111 विदेशी नागरिक शामिल हैं।

इस वायरस से सबसे अधिक 1635 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई है। इसके बाद गुजरात में 858, मध्य प्रदेश में 290, राजस्थान में 163, दिल्ली में 261, उत्तर प्रदेश में 161 और आंध्र प्रदेश में 56 लोगों की मौत हुई है।

पश्चिम बंगाल में मृतकों की संख्या 272 हो गई है। तमिलनाडु में मृतकों की संख्या 111 है जबकि कर्नाटक में इस महामारी से 42 मरीजों की मौत हुई है।

पंजाब में 40 लोगों को इस महामारी से जान गंवानी पड़ी है जबकि जम्मू कश्मीर में 21, केरल में चार, हरियाणा में 16, झारखंड चार लोगों की मौत हुई है। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तीन-तीन मरीज की मौत हुई है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में सबसे अधिक 50,231 मामले महाराष्ट्र में सामने आए हैं। इसके बाद गुजरात में 14056, दिल्ली में 13418 और मध्य प्रदेश में 6665 मामले हैं। राजस्थान में 7028 मामले सामने आए हैं। तमिलनाडु में 16277 और उत्तर प्रदेश में 6268 मामले हैं। आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के मामलों की संख्या 2883 है जबकि तेलंगाना में 1,854 मामले हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सबिहार में कोरोनादिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरस इंडियामध्य प्रदेश में कोरोनामहाराष्ट्र में कोरोनापंजाब में कोरोनाराजस्थान में कोरोनाउत्तर प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है