लाइव न्यूज़ :

भारत में एक दिन में कोरोना के सबसे ज्यादा केस, 6654 लोग संक्रमित, कुल मामलों की संख्या 1.25 लाख पार

By निखिल वर्मा | Updated: May 23, 2020 09:23 IST

दुनिया भर में कोरोना वायरस के केसों की संख्या 53 लाख पार कर गई है जबकि कोविड-19 के चलते 3.40 लाख लोगों की मौत हुई है.

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 44 हजार से ज्यादा केस आए हैं जबकि 1500 से अधिक लोगों की मौत हुई हैदेश भर में पिछले दो महीने से लॉकडाउन चल रहा है, लेकिन कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं.

कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण शुक्रवार सुबह आठ बजे से 137 और लोगों की मौत हो जाने के बाद देश में इस घातक वायरस से मरने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 3,720 हो गई है जबकि संक्रमण के 6,654 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,25,101 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि देश में 69,597 संक्रमित लोगों का उपचार चल रहा है, संक्रमित हुए 51,783 लोग अब स्वस्थ हो गए हैं और एक मरीज विदेश चला गया है।

 देश में महाराष्ट्र में सर्वाधिक संख्या में लोग संक्रमित पाए गए हैं, जहां संक्रमण के 44,582 मामले हैं, इसके बाद तमिलनाडु में 14,753, गुजरात में 13,268, दिल्ली में 12,319 , राजस्थान में 6,494, मध्य प्रदेश में 6170 और उत्तर प्रदेश में 5,735 मामले सामने आए हैं।

 कोविड-19 मामलों की संख्या पश्चिम बंगाल में 3332, आंध्र प्रदेश में 2709 और पंजाब में 2,029 हो गई है। संक्रमण के मामले बिहार में 2177, तेलंगाना में 1761, कर्नाटक में 1743, जम्मू-कश्मीर में 1,489 और ओडिशा में 1,189 तक पहुंच गये हैं। 

हरियाणा में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक 1,067 मामले सामने आए हैं, जबकि केरल में 732 मामले हैं। 308 लोग झारखंड में और 218 लोग चंडीगढ़ में वायरस से संक्रमित हुए हैं। असम में 259, त्रिपुरा में 175, हिमाचल प्रदेश में 168 मामले, उत्तराखंड में 153, छत्तीसगढ़ में 172 और गोवा में अब तक 54 मामलों की पुष्टि की गई है। 

लद्दाख में कोविड-19 के 44 मामले, जबकि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में संक्रमण के 33 मामले सामने आए हैं। मणिपुर में कोरोना वायरस के 26 मामले, पुडुचेरी में 26 और मेघालय में 14, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश और दादरा- नगर हवेली में एक-एक मामला दर्ज किया गया है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सबिहार में कोरोनादिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरस इंडियामध्य प्रदेश में कोरोनामहाराष्ट्र में कोरोनापंजाब में कोरोनाराजस्थान में कोरोनाउत्तर प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया