लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: अखिलेश के होटल निर्माण पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, सरकार से पूछा किसके कहने पर चल रहा था काम

By भारती द्विवेदी | Updated: August 18, 2018 15:47 IST

शिशिर ने ये आरोप लगाया है कि उनपर याचिका वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है, जिसके बाद हाईकोर्ट ने उन्हें सुरक्षा मुहैया कराने का आदेश दिया है। इस मामले में अगली सुनवाई पांच सितंबर को होनी है।

Open in App

नई दिल्ली, 18 अगस्त: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का होटल प्रोजेक्ट विवादों में घिर गया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने शनिवार को अखिलेश यादव के होटल निर्माण पर रोक लगा दी है। साथ ही हाईकोर्ट ने इस मामले पर स्वत: संज्ञान लेते हुए योगी सरकार से पूछा है कि हाई सिक्योरिटी जोन में होटल बनाने की इजाजत कैसे दी गई है। दरअसल अखिलेश के होटल को लेकर हाईकोर्ट में वकील शिशिर चतुर्वेदी ने याचिका दायर की थी। उसी याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने ये फैसला सुनाया है। शिशिर ने ये आरोप लगाया है कि उनपर याचिका वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है, जिसके बाद हाईकोर्ट ने उन्हें सुरक्षा मुहैया कराने का आदेश दिया है। इस मामले में अगली सुनवाई पांच सितंबर को होनी है।

बता दें कि अखिलेश ने पत्नी डिंपल यादव के साथ मिलकर हिबिस्कस हेरिटेज होटल बिजनेस की शुरुआत की है। सपा अध्यक्ष और उनकी पत्नी पार्टनरशिप में काम कर रहे हैं। अखिलेश और डिंपल का ये होटल 1ए विक्रमादित्‍य मार्ग पर बन रहा है। 1-ए विक्रमादित्य हाई सिक्योरिटी जोन की ये जमीन साल 2005 में अखिलेश ने उज्ज्वला रामनाथ नाम की महिला 39 लाख रुपए में जमीन खरीदी थी। फिलहाल इसकी कीमत करोड़ों में हैं।

टॅग्स :अखिलेश यादवहाई कोर्टयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया